फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Report filed against two unknowns in case of cheating

Rampur News: ठगी करने के मामले में दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Report filed against two unknowns in case of cheating
रामपुर। शाहबाद के मोहल्ला एसडीएम कॉलोनी वाल्मीकि बस्ती निवासी हरपाल सिंह ने दो अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि रविवार को उनके घर में दो बाइक सवार आए थे और घर के सामान की सफाई करने के लिए पाउडर बेचने की बात कहने लगे। उस समय घर पर उनकी छोटी बेटी मौजूद थी। बर्तन साफ करने के बहाने दोनों ठग युवकों ने तांबे और पीतल बर्तन मंगवाकर उन्हें साफ किया और बर्तनों को साफ करने के बाद उन्होंने जेवरात साफ करने की बात भी कही थी। जिस पर घर में मौजूद किशोरी ठगों के बहकावे में आ गई थी और उसने घर में से चांदी और सोने की तीन अंगूठी लाकर ठगों को दे दी थी। पहले तो ठगों ने उन अंगूठियों को गर्म पानी में उबलवाया था। उसके बाद अंगूठियों को साफ करने लगे और किशोरी से प्यास लगने के बहाने पानी मंगाया था। आरोप हैं कि जब उसकी बेटी पानी लेने गई तो दोनों ठग तीनों अंगूठी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दो अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed