{"_id":"66d7b4856df6250e2c0c6ae8","slug":"report-filed-against-seven-miscreants-for-harassing-girl-students-rampur-news-c-282-1-smbd1029-129130-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: छात्राओं पर फब्तियां कसने के मामले में सात मनचलों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: छात्राओं पर फब्तियां कसने के मामले में सात मनचलों पर रिपोर्ट दर्ज
Wed, 04 Sep 2024 06:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। नगर में सोमवार को मनमचलों द्वारा कॉलेज से लौट रही छात्राओं से सरेआम पीछा कर फब्तियां कसने के मामले में पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग से शांति भंग करने की कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय में चालान भी किया है।
सोमवार को जब कॉलेज से लौट रही थीं तब मनचले युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया था। रास्ते में छात्राओं के परिजन ने मनचलों को ललकारा तो उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी, जिसके चलते सरेबाजार हंगामा खड़ा हो गया था। सूचना मिलने पर कोतवाल पुलिस भी आ गई थी तब पुलिस ने छह युवकों को हिरासत में ले लिया था लेकिन देर रात उन्हें घर भेज दिया गया। घटना से पुलिस के आला अधिकारी अवगत हुए तब मंगलवार की सुबह सभी को आनन-फानन में दुबारा से हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई भी की जिसके चलते एसडीएम न्यायालय में चालान कर दिया गया। कोतवाली के कस्बा इंचार्ज मनोज कुमार पांडेय की और से सड़क का मझरा निवासी कासिम, इंतेखाब, इकरार, फैजान, असलम व नगर के मौहल्ला चक स्वार निवासी रिजवान और नगर के मौहल्ला रसूलपुर निवासी शाकिर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके बाद 6 युवकों का शांति भंग में चालान किया गया है। देर शाम तक आरोपियों को जमानत नहीं मिल सकी है।