फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Report filed against former head and wife for demanding money in lieu of installment of Prime Minister's residence

प्रधानमंत्री आवास की किस्त के बदले रुपये मांगने के आरोप में पूर्व प्रधान व पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Report filed against former head and wife for demanding money in lieu of installment of Prime Minister's residence
मिलक खानम (रामपुर)। जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश पर पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास की किस्त के बदले रुपये मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसको लेकर कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से रुपये मांगे जाने की वीडियो के साथ शिकायत की थी।
विज्ञापन

मामला ग्राम पंचायत पदमपुर के गांव बुढ़ानपुर का है। पदमपुर में पिछले चुनावों में सुरेंद्र कुमार कंबोज प्रधान निर्वाचित हुए थे लेकिन, वह विदेश चले गए थे। जिस पर ग्राम पंचायत सदस्य सुरेश कुमार को नामित ग्राम प्रधान बनाया गया था। गांव निवासी रामप्यारी पत्नी लेखराज, प्रकाश कौर पत्नी देशराज ने कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी से प्रधानमंत्री आवास की किस्त जारी कराने के नाम पर नामित पूर्व प्रधान सुरेश कुमार व उनकी पत्नी पर रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
विज्ञापन

इस संबंध में एक वीडियो भी दी गई थी। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर मामले में ग्राम विकास अधिकारी आशीष कुमार ने पूर्व प्रधान सुरेश कुमार व उसकी पत्नी मनदीप कौर के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास के बदले रुपये मांगने व रुपये न देने पर धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed