Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Report filed against bus driver who trampled two girls

दो बालिकाओं को रौंदने वाले बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Report filed against bus driver who trampled two girls
पटवाई। शनिवार को मां के साथ दवा लेने रामपुर जा रही बेटियों को एक अनियंत्रित बस ने रौंद दिया था। हादसे में दोनों बेटियों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया था। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया था। मामले में पुलिस ने परिजन की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी नोनीराम उर्फ भूरा की पत्नी अपने दो बेटियों सोनाक्षी (5) और रोशनी (8) के साथ रामपुर दवा लेने के लिए जा रही थी। शनिवार शाम लगभग चार बजे तीनों मां और बेटी रोड को पार कर रही थी। रोड पार करते समय पटवाई की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही दोनों बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे को देखकर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम को खुलवाने के लिए पटवाई पुलिस के हाथ पांव फूल गए थे। ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला था। रात में एसडीएम सदर प्रवीण वर्मा ने बातचीत कर जाम लगा रहे लोगों को आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया था। बाद पिता नोनिराम की ओर से अज्ञात बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दोनों बहनों के शव गांव पहुंचने पर मचा कोहराम
पटवाई। नया गांव चौराहे पर अनियंत्रित बस चालक ने दो मासूम बहनों को रौंद दिया था। घटनास्थल पर ही मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया था। दूसरे दिन रविवार शाम को जब दोनो बहनों के शव घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। शवों को देखकर मां बुरी तरह चीख रही थी। मां की हालत को देखकर सभी की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed