फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   report against bjp leader nakvi and jayprada

नकवी और जयाप्रदा पर रिपोर्ट दर्ज 

Fri, 12 Apr 2019 12:02 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Published by: vijendra pratap Updated Fri, 12 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
  केद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में सिविल लाइंस कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराई गई है। जयाप्रदा पर तीसरे मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है। इससे पहले उन पर बच्चों को टॉफी और मिठाई बांटने के आरोप में शाहबाद और सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। 

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तीन अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा का नामांकन दाखिल कराने के बाद आदर्श रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया था। नकवी ने जनसभा में सेना को मोदी की सेना बता दिया था। नकवी के इस बयान पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया था और उनको नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने नोटिस का जवाब भी दे दिया था। इस मामले में स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रेम बिहारी शरण शर्मा ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में नकवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 171 (एफ) के तहत एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ प्रचार वाहन में मानक से बड़ा झंडा लगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। रामपुर शहर विधानसभा सीट के एआरओ पीपी तिवारी ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि प्रचार वाहन पर 54 फीट का झंडा लगा हुआ था, जो मानक के विपरीत था। ऐसा करना आचार संहिता के उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने जयाप्रदा के खिलाफ आईपीसी की धारा 171 (एच) के तहत एनसीआर दर्ज कर ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामले में रिपोर्ट दर्ज कर इसकी जानकारी चुनाव आयोग को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed