फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   report against 16 people

होलिका दहन स्थल को लेकर हुए विवाद में 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
report against 16 people
स्वार। सोनकपुर गांव में होलिका दहन स्थल पर हुए विवाद के बाद गांव में दूसरे दिन भी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने दोनों समुदायों के 15 लोगों को नामजद करते हुए व एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

गुरुवार को तहसील क्षेत्र के थाना टांडा के गांव सोनकपुर में होलिका दहन स्थल को लेकर दो समुदाय के बीच बवाल हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव होने से दो वाहनों सहित घरों की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। मौके पर पहुंचे सीओ धर्म सिंह मार्छाल, एसडीएम यमुनाधर चौहान एसओ टांडा माधो सिंह बिष्ट ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया था। दोनों पक्षों के लोगों ने अधिकारियों की एक न सुनी। जिसके बाद गुरुवार देर रात थाना टांडा पुलिस ने मामले में सनव्वर, इखलास, जाने आलम, अमीर अहमद, नासिर, सद्दाम, सरफराज, असगर अली, शाकिर, रामभरोसे, ब्रजपाल, ओम सिंह, छत्रपाल, मदन, कैलाश को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 336, 323, 332, 353, 506, 427, आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932 की धारा सात के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों नासिर और सरफराज को लालपुर कला तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष टांडा माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि शीघ्र अन्य नामजदों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। यदि कोई माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed