फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Replica of the building of Raza Library will be placed in public places

रजा लाइब्रेरी के बिल्डिंग की बनेगी रेप्लिका, सार्वजनिक स्थानों पर रखवाया जाएगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Replica of the building of Raza Library will be placed in public places
रामपुर। रजा लाइब्रेरी की बिल्डिंग की विशेषता से अवगत कराने के लिए इसकी रेप्लिका (प्रतिरूप) तैयार कराई जाएगी। रेप्लिका का पहला मॉडल प्रदेश की राज्यपाल को भेंट किया जाएगा, जो लाइब्रेरी की पदेन अध्यक्ष भी हैं। इसके बाद रेप्लिका के अलग-अलग मॉडल सार्वजनिक स्थानों पर रखे जाएंगे, ताकि लोग इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकें। दूसरे चरण में रेप्लिका की बिक्री की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

रजा लाइब्रेरी में दुर्लभ पांडुलिपियों का संग्रह है। यहां देश-विदेश शोधकर्ता शोध कार्य के लिए आते हैं। रजा लाइब्रेरी जिस बिल्डिंग में चलती है उसका नाम हामिद मंजिल है। इसका निर्माण नवाब हामिद अली खां ने कराया था। रियासत काल में यह नवाब का निवास स्थान हुआ करता था। यह बिल्डिंग लगभग एक सौ साल पुरानी है। हामिद मंजिल स्थापत्य कला का अद्वितीय उदाहरण है। रामपुर रियासत के विलय के समय किला और हामिद मंजिल सरकार को सौंप दी गई थी। इस बिल्डिंग को हेरिटेज बिल्डिंगों की सूची में शामिल करने की योजना बनाई गई है, जिसका प्रस्ताव भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को भेजा जा चुकी है। इसे केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ‘हमारी धरोहर योजना’ से रजा लाइब्रेरी की बिल्डिंग और किले को संरक्षित कराए जाने की योजना है। रजा लाइब्रेरी की बिल्डिंग की विशेषताओं से लोगों को अवगत कराने के लिए इसकी रेप्लिका बनाए जाने की योजना तैयार की गई है। रेप्लिका बनाए जाने का कार्य मेरठ के एक आर्किटेक्ट को सौंपा गया है। रेप्लिका का पहला मॉडल प्रदेश की राज्यपाल को सौंपा जाएगा। रजा लाइब्रेरी के प्रभारी निदेशक आन्जनेय कुमार सिंह के मुताबिक यह बिल्डिंग एतिहासिक धरोहर है। इसकी विशेषताओं के बारे में लोगों को कम जानकारी है। बिल्डिंग के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए इसकी रेप्लिका तैयार कराई जा रही है। रेप्लिका को सार्वजनिक स्थानों पर रखवाया जाएगा, ताकि लोग इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकें। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में रजा लाइब्रेरी की बिल्डिंग की रेप्लिका ऑन डिमांड लोगों को उपलब्ध कराई जा सकती है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लोगों को रेप्लिका उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed