फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   remand pf sp leader vijendra goyal recomended

जपा नेता वीरेंद्र गोयल को एक दिन की न्यायिक रिमांड मंजूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
remand pf sp leader vijendra goyal recomended
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के करीबी और सपा नेता को पुलिस ने 26 फरवरी को गिरफ़्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। कोतवाली पुलिस ने उनकी न्यायिक रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। इसके बाद शनिवार को जज ने उनको 24 घंटे की रिमांड को मंजूर कर दिया है।पुलिस रविवार 12 बजे से उनको रिमांड पर लेगी। सपा सांसद आजम खां ने परिवार समेत 26 जुलाई को कोर्ट में पेश होकर सरेंडर कर दिया था। इस दौरान सपा नेता वीरेंद्र गोयल पुलिस से उलझ गए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था। बाद में पुलिस ने उनको यतीमखाना प्रकरण में आरोपी बताते हुए जेल भेज दिया था। इस दौरान शहर कोतवाल पुलिस की ओर से यतीमखाना मामले में सपा नेता की दो दिन की रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिया था लेकिन शनिवार को एडीजे छह के जज धीरेंद्र कुमार ने एक दिन का न्यायिक रिमांड मंजूर कर दिया। शहर कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने 24 घंटे के लिए न्यायिक रिमांड के आदेश दिए है। उनको रविवार दोपहर 12 बजे से रिमांड पर लेकर बरामदगी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed