{"_id":"6ae4f97ea2b97f1326084fd6","slug":"release-orders-issued-for-azam-in-five-cases-awaiting-action-in-over-50-others-rampur-news-c-282-1-rmp1023-183725-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पांच मामलों में आजम की रिहाई के परवाने जारी, 50 से अधिक में इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पांच मामलों में आजम की रिहाई के परवाने जारी, 50 से अधिक में इंतजार
Sat, 31 Oct 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जेल में बंद सपा नेता आजम खां की रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पांच मामलों में जमानतियों के सत्यापन और दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने रिहाई के परवाने जारी कर दिए हैं। हालांकि, करीब 50 से अधिक मामलों में अभी रिहाई परवाने जारी होने का इंतजार है। इन मामलों में भी रिहाई के परवाने जारी होने के बाद ही आजम खां के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो पाएगा। वहीं दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की जमानत मंजूर होने के बाद बचाव पक्ष की ओर से जमानती दाखिल कर दिए गए हैं लेकिन जमानतियों के प्रपत्रों की जांच होना बाकी है।
दो पैन कार्ड मामले में सजा सुनाए जाने के बाद सपा नेता आजम खां अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ करीब एक साल से जेल में बंद हैं। जेल में रहने के दौरान सपा नेता ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों में मिली जमानत को निरस्त करा दिया था। अब दो पैन कार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद पूर्व में निरस्त कराई गई जमानतों को फिर से लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत शुक्रवार को पांच मामलों में रिहाई परवाने जारी कर दिए गए हैं, जबकि 50 से अधिक मामलों में रिहाई परवाने जारी होने हैं।
उधर, दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को जमानत मिलने के बाद अधिवक्ताओं ने जमानती दाखिल कर दिए हैं। प्रपत्रों की जांच और अदालत की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही इस मामले में रिहाई का परवाना जारी हो सकेगा। सपा नेता आजम खां के अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने बताया कि पांच मामलों में रिहाई के परवाने जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
ईडी के मुकदमे में पुलिस के प्रार्थना पत्र पर सोमवार को सुनवाई
टांडा थाने में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में पुलिस की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया है। इस पर सोमवार को सुनवाई प्रस्तावित है। ईडी के मुकदमे में होने वाली इस सुनवाई को भी आजम खां की रिहाई से जुड़े घटनाक्रम के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कोर्ट के रुख के बाद ही इस मामले में आगे की स्थिति साफ होगी।
-- -- -- -- -
इन मामलों में जारी हुए परवाने
1-गंज थाना क्षेत्र के डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, मारपीट व धमकाने के तीन मामले
2-शहर कोतवाली में दर्ज यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के मामले में परवाना जारी
3-टांडा में दर्ज एससी-एसटी के मामले में रिहाई परवाना जारी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --