{"_id":"61df07ab3e0a7b6db909d941","slug":"release-order-in-16-cases-of-azajm-kha-rampur-news-mbd4158243197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज 16 मुकदमों में सीतापुर जेल भेजे गए रिहाई परवाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज 16 मुकदमों में सीतापुर जेल भेजे गए रिहाई परवाने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सियासी घटनाक्रम तेजी से बदलते जा रहे हैं। अब्दुल्ला आजम के बाद अब रामपुर लोकसभा सीट से सांसद व सपा के फायरब्रांड नेता आजम खां को भी जेल से बाहर निकालने की तैयारी चल रही है। क्योंकि बुधवार को कोर्ट ने आजम खां के खिलाफ दर्ज 16 मुकदमों में रिहाई परवाने जारी कर दिए हैं।
रामपुर समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। ऐसा हो भी क्यों न, क्योंकि समाजवादी पार्टी के फायरब्रांड नेता आजम खां का गृहजनपद रामपुर है। वह शहर विधानसभा सीट से नौ बार चुनाव जीत चुके हैं और वर्तमान में रामपुर के सांसद हैं। वहीं, जब जब प्रदेश में सपा की सरकार बनती है, तो आजम खां सबसे ताकतवर मंत्री बनते हैं। वहीं, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा शहर विधायक हैं।
सांसद आजम खां के खिलाफ स्वार, अजीमनगर, सिविल लाइंस, गंज, शाहबाद सहित जिले के विभिन्न थानों में 98 मुकदमे दर्ज हुए थे, जिनमें एक मामले में नामजदगी झूठी पाई जाने पर उसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद आजम खां के खिलाफ 97 मामले बचे थे। 26 फरवरी 2020 को आजम खां, अब्दुल्ला आजम और डॉ. तजीन फात्मा ने कोर्ट में सरेंडर किया था। वर्तमान में शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा जमानत पर बाहर हैं, जबकि उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम अपने पिता आजम खां के साथ सीतापुर जेल में करीब 23 माह से बंद हैं।
विज्ञापन
मंगलवार और बुधवार को अब्दुल्ला आजम के 17 मामलों में रिहाई परवाने कोर्ट से जारी हो चुके हैं तो वहीं बुधवार को सपा सांसद आजम खां के खिलाफ चल रहे 16 मामलों में भी कोर्ट ने रिहाई परवाने जारी किए हैं। बुधवार को आजम खां के अधिवक्ता ने गंज और शहर कोतवाली थाने में दर्ज आठ-आठ मुकदमों में एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में जमानती पेश किए। जिसके बाद कोर्ट ने इन 16 मामलों में रिहाई परवाना जारी कर दिया है। रिहाई परवाने का आदेश सीतापुर जेल प्रशासन को भेजा गया है। माना जा रहा है कि आजम खां के खिलाफ कई और मुकदमों में भी रिहाई के परवाने भी भेजे जा सकते हैं।