फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Relatives furious over woman's death, uproar in hospital

Rampur News: महिला की मौत पर भड़के परिजन, अस्पताल में हंगामा

Tue, 08 Aug 2023 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 08 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Relatives furious over woman's death, uproar in hospital
रामपुर। शहर के निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जिस पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने अस्पताल का घेराव कर लिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस लोगों को समझाने में लगी है।
विज्ञापन

देर रात टांडा थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव निवासी राजेंद्र सैनी की पत्नी लक्ष्मी को प्रसव के लिए शहर कोतवाली क्षेत्र में तोपखाना गेट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था,जहां आपरेशन के बाद बच्चा हुआ,लेकिन महिला की हालत बिगड़ रही थी। महिला का सोमवार को दोबारा आपरेशन किया गया था। रात के वक्त महिला ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन भड़क गए। घटना की जानकारी पाकर राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए,जहां कार्यकर्ताओं ने परिजनों के साथ मिलकर हंगामा शुरू कर दिया। यहां अस्पताल का स्टाफ खिसक लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि जिस डाक्टर का नाम बताया गया था उस डाक्टर के बजाए किसी दूसरे डाक्टर ने आपरेशन किया है। इलाज में डाक्टर ने लापरवाही बरती है। उन्होंने अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस कार्यकर्ताओं को समझाने में लगी है। मौके पर मौजूद संगठन के पदाधिकारी केदार सिंह ने बताया कि इलाज में लापरवाही की गई है। इस मामले में कार्रवाई की जाए। शहर कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एक महिला की मौत हो गई है। महिला को छह तारीख में भर्ती कराया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed