फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Recovery process started from seven teachers, first installment deducted

Rampur News: सात शिक्षकों से वसूली की प्रक्रिया शुरू, पहली किस्त काटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Recovery process started from seven teachers, first installment deducted
अनियमित तरीके से पाया था वेतन का भुगतान, काटे गए 2.17 लाख रुपये
विज्ञापन

70 लाख रुपये की होनी है वसूली

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। अनियमित तरीके से वेतन का भुगतान पाने वाले सात शिक्षकों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है। अब इन सातों शिक्षकों के वेतन से 31-31 हजार रुपये की पहली किस्त के रूप में करीब 2.17 लाख रुपये काटे गए हैं। इन सभी शिक्षकों के वेतन से 32 किस्तों में करीब 70 लाख रुपये की वसूली की जानी है।
परिषदीय स्कूलों में तैनात सात शिक्षकों ने 2018 में लेखा कार्यालय से संपर्क स्थापित कर अपने वेतन में 17140 का लाभ अंकित कर लिया। इसकी शिकायत जब शासन से शिकायत की गई तब शासन की ओर से ऑडिट टीम भेजकर इसका निरीक्षण जुलाई 2021 में कराया गया था, जिसके आधार पर जनपद के सात शिक्षकों का भुगतान नियम विरुद्ध पाया गया।
विज्ञापन

इस ऑडिट की रिपोर्ट वित्त नियंत्रक बेसिक द्वारा महानिदेशक को प्रेषित की गई थी। शासन ने 29 जुलाई 2025 में बुलाई गई समीक्षा बैठक में इस विषय पर गहन चर्चा की गई। वित्त एवं लेखा अधिकारी की आख्या पर बीएसए ने माह अगस्त से इनका वेतन संशोधन कर दिया। अब एक शिक्षक से 10.22 लाख रुपये, जबकि पांच शिक्षिकाओं से 10.02 लाख रुपये और एक अन्य शिक्षिका से 9.71 लाख रुपये की वसूली की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मिलाकर करीब 70 लाख रुपये की वसूली की जानी है। पिछले माह बीएसए की ओर से जारी आदेश के बाद अब इन शिक्षकों से नियम विरुद्ध लिए गए भुगतान के रूप में इनके वेतन से पहली किस्त काटी गई है।
वित्त एवं लेखाधिकारी विकास खंडेलवाल ने बताया कि सात शिक्षकों के वेतन से पहली किस्त काट ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed