{"_id":"58a9ee0f4f1c1b0d4cd850f9","slug":"recovery-from25-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर के 25 गांवों से होगी 60 लाख की रिकवरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर के 25 गांवों से होगी 60 लाख की रिकवरी
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर के करीब 25 गांवों से 60 लाख रुपये की रिकवरी होगी। इन गांवों में बिना काम कराए मनरेगा से भुगतान निकाल लिया गया। आडिट के दौरान लाखों का घपला पकड़ में आ गया। धन की रिकवरी के लिए संबंधित प्रधान और कर्मचारियों को नोटिस जारी होंगे।
मनरेगा और इंदिरा आवासों में घोटाले को लेकर बिलासपुर सुर्खियों में है। सात गांवों में करीब पांच लाख रुपये का घपला पहले ही पकड़ा ही चुका है। इस मामले में तत्कालीन बीडीओ समेत नौ कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। 22 और गांवों की जांच चल रही है। कुछ समय पहले बिलासपुर के 95 गांवों में मनरेगा और इंदिरा आवासों का सोशल आडिट कराया गया।
विज्ञापन
टीमों ने मौके पर जाकर मनरेगा के कार्य देखे। लेकिन अधिकतर गांवों में बिना काम कराए मनरेगा से भुगतान निकाल लिया। अधिकतर गांवों में आवासों में भी गड़बड़ी की गई। टीमों ने आडिट सेल को रिपोर्ट मुहैया करा दी। रिपोर्ट में करीब 60 लाख रुपये का घपला होना दर्शाया गया है। रिपोर्ट में ऐसे गांव चिन्हित किए गए हैं, जिनसे धन की रिकवरी होगी। इसके लिए संबंधित प्रधान और कर्मचारियों को नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन