फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   RDA's gift of new township to Rampur, colony will be built in place of jail

Rampur News: रामपुर को आरडीए की नई टाउनशिप का तोहफा, जेल की जगह ही बनेगी कॉलोनी

Sun, 17 Mar 2024 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 17 Mar 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
RDA's gift of new township to Rampur, colony will be built in place of jail
रामपुर। आरडीए नई टाउनशिप के साथ हम रामपुर में आ रहे हैं, जेल को दूर शिफ्ट करेंगे। यहां बेहतरीन टाउनशिप देकर लोगों को पार्क देंगे, सुविधाएं देंगे और आय बढ़ाएंगे। शनिवार को रामपुर में फिजिकल कॉलेज के मैदान पर सभा में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर की पहली टाउनशिप की घोषणा करते हुए ये महत्वपूर्ण बात कहीं। 22 मिनट के उद्बोधन मेें मुख्यमंत्री ने रामपुरी चाकू और वायलिन से लेकर किसान, विकास सहित सभी मुद्दों को छुआ।
विज्ञापन

रामपुर विकास प्राधिकरण की शहर में पहली कॉलोनी बसाने की कवायद पर मुख्यमंत्री ने मुहर लगा दी है। ऐसे में 19 सालों से कॉलोनी बसाने का आरडीए का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री उन्होंने कहा रामपुरी चाकू को धार देंगे जो सबकी सुरक्षा के साथ घर में सब्जी काटने का काम भी कर सके। जब समृद्धि आएगी तो जेब को काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम उसको कार्य देंगे उसके हाथ को रोजगार देंगे। फिर वायलिन के सुर रामपुर में गूंजते सुनाई देंगे। रामपुर का संगीत घराना फिर एक बार विश्व में नई पहचान बना देगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुरादाबाद मंडल में नए विश्व विद्यालय का शिलान्यास किया है और मिर्जापुर में बनेगा। पहले सरकार विवि नहीं बनने देती थी। आजम खां पार बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि पहले गरीबों की जमीन हड़पकर लोग संस्थान बनाते का प्रयास करते थे। अब कोई गरीबों की जमीनों को नहीं हड़पेगा। आज हम जमीन का चार गुना मुआवजा देते हैं, जबरदस्ती हड़पते नहीं हैं। सभी 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज बनेंगे। प्रदेश के 39 जिलों में सरकारी मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं, 14 में निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर आगे बढ़ रहे हैं। अन्य जनपदों के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ सुरक्षा के भाव से सरकार काम कर रही है। 2024 में एक सुर में फिर एक बार मोदी सरकार उठ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले अभी मूंढापांडे एयरपोर्ट उतरे मैं देख रहा था मुरादाबाद से दूर है रामपुर नजदीक है। रामपुर को सबसे ज्यादा लाभ मूंढापांडे एयरपोर्ट का लाभ मिलना है। रामपुर का जो बाईपास रिंग रोड बन रहा है यह आपकी दूरी को और भी कम कर देगा, इसका भी शिलान्यास हो गया है। विकास का यह कार्य हाईवे, रेलवे, एम्स, उद्योग, आईआईटी और आईआईएम के रूप में एक नई पहचान बना रहा है। फोर लेन, सिक्स लेन, ट्वेल्व लेन के हाईवे, मैट्रो, रैपिड रेल, एलिवेटिड फ्रैट कॉरिडोर नई पहचान बना रहा है। वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर है तो दूसरी ओर गरीब कल्याण भी है। देश में 4 करोड़ मकान बन गए, जिसमें उप्र में 56 लाख गरीबों के मकान बन गए। देश में 80 करोड़ लोग फ्री में राशन ले रहे हैं, जबकि उप्र में 15 करोड़ फ्री में राशन ले रहे हैं। देश में 50 करोड़ लोगों को 5 लाख की स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा है तो उप्र में भी 10 करोड़ लोगों को इस सुविधा का लाभ दिया जा रहा है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चाहे वो पढ़ाई हो, दवाई हो, चाहे रोजगार के लिए कमाई हो और चाहे सुविधा-सुरक्षा का बेहतरीन माहौल हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेटी हो या व्यापारी हो सुरक्षा का माहौल मिला है। मोदी जी ने अमृत महोत्सव में विकसित भारत की बात कही थी। गरीबी रेखा से ऊपर उठकर गरीब अमीर हो जाएगा। हर हाथ को काम होगा, हर खेत को पानी होगा, हर व्यापारी का व्यापार फलता फूलता दिखाई देगा। विकसित भारत के लिए विकसित उप्र चाहिए उसके लिए विकसित रामपुर चाहिए। विकसित रामपुर के लिए रिंग रोड, एयरपोर्ट, चीनी मिल का पुर्णोद्धार हो रहा है। रोड, पालिटेक्निक, यूनिटी मॉल व प्रगति माल , सरस हाट बन रहे हैं। जो रामपुर के विकास को गति दे रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले कर्फ्यू लगते थे और दंगे होते थे। आज हम कह सकते हैं नो कर्फ्यू नो दंगा यूपी में हैं सब चंगा, आज सारे पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जा रहे हैं। अब कोई दंगा फसाद नहीं है, ना अराजकता है ना गुंडागर्दी है। व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता। अगर सेंध लगाएगा अगले चौराहे पर यमराज उसे दबोच डालेगा। हमारा अन्नदाता किसानों को पहले बिजली नहीं मिलती थी। इसी बजट में हमने नलकूप में सिंचाई की योजना के लिए 26 सौ करोड़ रुपये किसानों को दिए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ भी हमारा किसान ले रहा है। 23 लाख हेक्टेयर भूमि को हमने अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। किसान की गन्ने का भुगतान समय से कराना, उसकी उपज का एमएसपी से दाम उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।




मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के लिए मोदी जी ने साढ़े दस लाख करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिससे 35 लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किया। आज उसे दूसरे देशों में जाने की जरूरत नहीं है। आज अपने गांव में नौकरी पाएगा। सुरक्षा है तो समृद्धि भी है, आजीविका है तो आस्था का भी सम्मान है। गुरु पर्व, होली, दीपावली, ईद, क्रिसमस सभी पर्व शांति से मनाए जा रहे हैं। रामपुर को विकसित रामपुर के रूप में स्थापित करना है। मोदी जी के संकल्प के साथ रामपुर में आया हूं। आप चिंता मत करिए, विकास भी हम देंगे, विरासत का सम्मान भी करेंगे। सुरक्षा भी देंगे समृद्धि देंगे बस डबल इंजिन की सरकार को बनाए रखने के लिए अपना आशीर्वाद इसी तरह देते रहिए। सभी प्रतिनिधियों ने रामपुर के लिए जो काम कहे वो कराए हैं। यहां करोड़ों का निवेश हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed