फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   RDA's first gated township did not find the desired buyers.

Rampur News: आरडीए की पहली गेटबंद टाउनशिप को मनमुताबिक नहीं मिले खरीदार

Tue, 02 Dec 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 02 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
RDA's first gated township did not find the desired buyers.
रामपुर। आरडीए को पहली गेटबंद टाउनशिप के भूखंड के लिए खरीदार नहीं मिल रहे हैं। आरडीए ने 1289 भूखंड के लिए आवेदन मांगे थे। एक बार आवेदन जमा करने की तिथि भी बढ़ाई गई। इसके बाद भी मात्र 475 लोगों ने यहां भूखंड के लिए आवेदन किया। भमरौवा व पहाड़ी आदि में आरडीए अपनी पहली टाउनशिप को विकसित कर रहा है। शासन और रेरा से अनुमति मिलने के बाद आरडीए ने 1289 प्लॉट के लिए भूखंड नीलामी खोली थी। आरडीए की इस पहली आवासीय योजना को तीन साल में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर से 10 नवंबर तक आवेदन मांगे गए थे। बाद में जिलाधिकारी ने ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन करने की 15 नवंबर तक बढ़ा दी थी। इस अवधि में आवेदन अधिक प्राप्त होने की उम्मीद थी। लेकिन, कुल 1289 भूखंडों के सापेक्ष मात्र 475 लोगों ने ही इस कॉलोनी में भूखंड खरीदने के लिए आवेदन किया। आरडीए अभी तक इन भूखंड का आवंटन नहीं किया है।
विज्ञापन

इस दौरान कई लोगों ने आरडीए की कॉलोनी को देखा। लोगों का आरोप था कि आरडीए ने अभी तक वहां काम नहीं कराया है। दीवार का काम कछुआ गति से चल रहा है। सड़क बनना अभी तक शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडीएम टाउनशिप विकसित कर अगर नीलामी करता तो आरडीए के सभी भूखंड बिक जाते। उधर, आरडीए के एई मनोज सिसोदिया ने बताया कि भूखंड के लिए अभी 475 आवेदन प्राप्त हुए हैं। टाउनशिप की बाउंड्री का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed