फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   RDA seals illegal banquet hall in Panwadiya

Rampur News: आरडीए ने पनवड़िया में अवैध बैंक्वेट हाॅल किया सील

Sun, 29 Jun 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 29 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
RDA seals illegal banquet hall in Panwadiya
रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण ने पनवड़िया के पास अवैध तरीके से बने एक भूतल व द्वितीय तल पर बने एक भवन को सील कर दिया। अफसरों के अनुसार यह एक बैंक्वेट हॉल है, जिसका निर्माण अवैध तरीके से किया गया। आरडीए की टीम शनिवार की शाम को पनवड़िया पुल के पास स्थित एक भवन के पास पहुंची और एक भवन को सील कर दिया।
विज्ञापन

आरडीए के अफसरों के अनुसार यह भवन घेर मीरबाज खां निवासी इस्माईल अहमद व मोहम्मद अहमद का है। 334.44 वर्गमीटर भूमि पर बने भूतल व द्वितीय तल का निर्माण आरडीए के नियमों के अनुरूप नहीं कराया गया था। इसको लेकर आरडीए की ओर से पूर्व में नोेटिस दिया गया था। नोटिस का जवाब संतोषजनक न देने पर यह कार्रवाई की गई। 2019 में भी इसे सील किया गया था, लेकिन बाद में सील तोड़ते हुए यहा निर्माण करा दिया गया। इस मौके पर आरडीए सहायक अभियंता मनोज कुमार, अवर अभियंता जगदीश पाल सिंह व रवि शंकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed