फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Demand for an increase in honorarium and government employee status.

Rampur News: मानदेय बढ़ाने और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

Thu, 24 Sep 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Demand for an increase in honorarium and government employee status.
रामपुर। आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलक्ट्रेट में सौंपा। चमरौआ ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और सेवाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद लंबे समय से उनके मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि आशा कार्यकर्ता टीकाकरण समेत स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यों में लगातार सेवाएं दे रही हैं। दिन-रात काम करने के बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय नहीं मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में की गई बढ़ोतरी का हवाला देते हुए अपनी मांग भी पूरी करने की बात कही। इस दौरान रेखा, ममता, सहाना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed