फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   RDA gets Rs 100 crore for modern township

Rampur News: आधुनिक टाउनशिप के लिए आरडीए को मिले 100 करोड़

Fri, 10 Oct 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 10 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
RDA gets Rs 100 crore for modern township
रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण को शहर में दूसरी टाउनशिप विकसित करने के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि यह धनराशि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत दी गई है।
विज्ञापन


इस दूसरी आवासीय योजना में ग्राम भमरौआ और पहाड़ी की जमीन शामिल की जाएगी। प्रस्तावित योजना का कुल क्षेत्रफल 264.26 एकड़ रखा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जल्द ही इस योजना के लिए जमीन के बैनामे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डीएम ने बताया कि भूमि अधिग्रहण पर लगभग 334 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। शासन किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन का अधिग्रहण करेगा।
विज्ञापन






आधुनिक सुविधाओं से होगी लैस



यह नई आवासीय कॉलोनी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगी। इसमें सड़क, जलापूर्ति, विद्युत, जल निकासी, हरित क्षेत्र और सामुदायिक भवन जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं शामिल होंगी। इस योजना से नगर के नियोजित विस्तार को बल मिलेगा और शहरवासियों को उच्च स्तरीय जीवन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट-

शासन से जमीन खरीदने के लिए 100 करोड़ का फंड रिलीज कर दिया गया है। जल्द ही दूसरी टाउनशिप के लिए जमीन खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जोगिंदर सिंह, डीएम रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed