फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   raza liberery is talmahal of books

किताबों का ताजमहल है रजा लाइब्रेरी, विश्व पटल पर चमकेगा :मुग्धा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
raza liberery is talmahal of books
रामपुर। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव मुग्धा सिन्हा ने रामपुर रजा लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। करीब तीन घंटे तक निरीक्षण करने के बाद उन्होंने रामपुर विधायक और मंडलायुक्त समेत जिले के तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें लाइब्रेरी के सुंदरीकरण, परिसर की स्थिति सुधारने और लाइब्रेरी की तरफ आने वाले मार्गों के सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संयुक्त सचिव ने कहा कि रामपुर रजा लाइब्रेरी तो किताबों का ताजमहल है। निश्चित रूप से लाइब्रेरी के कायाकल्प के बाद रामपुर विश्व पटल पर चमकेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव मुग्धा सिन्हा रजा लाइब्रेरी का जायजा लेने के लिए रामपुर पहुंच गईं। उनके साथ शहर विधायक आकाश सक्सेना, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड, मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल, अपर जिलाधिकारी हेम सिंह भी पहुंच गए। सभी ने रजा लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। दरबार हॉल, पांडुलिपियों और पुस्तकों का भंडार, नवाबी दौर में संजोई गई ऐतिहासिक वस्तुएं, हस्तलिखित कुरआन, रामायण आदि देखे। उन्होंने रजा लाइब्रेरी के अधिकारियों और कर्मचारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कहा कि रजा लाइब्रेरी ऐतिहासिक पांडुलिपियों और पुस्तकों का ताजमहल है।
विज्ञापन

यह गजब की बात है कि पहले किसी ने इसके बारे में नहीं सोचा। लेकिन अब रजा लाइब्रेरी को विश्व पटल पर चमकाने के लिए मंत्रालय के स्तर पर जो भी कार्य करने होंगे, वे किए जाएंगे। यहां किसी भी तरह से धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। रजा लाइब्रेरी परिसर की हालत सुधारने के साथ ही सड़कों और आसपास के इलाकों का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। इस बीच चाकू कारीगर, वायलिन कारीगर, जरी जरदोजी, रामपुर की टोपी, चटापटी पटापटी कारीगरों ने भी अपने-अपने उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संयुक्त सचिव ने उनके उत्पादों के इतिहास के बारे में जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed