{"_id":"0d6cf4c1ed38cfcf8d7d45e44137e14f","slug":"ravindra-kour-second-time-block-pramukh-chunav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में रविंद्र कौर की लगातार दूसरी पारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में रविंद्र कौर की लगातार दूसरी पारी
अमर उजाला ब्यूरो/बिलासपुर
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक प्रमुख की कुर्सी को लेकर कई दिनों से चल रहा जोड़तोड़ मतदान के बाद खत्म हो गया। वर्तमान ब्लाक प्रमुख रविंद्र कौर ने 77 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी गोधी किसान सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन हरदेव सिंह को 36 मतों से हराया।
लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुईं ब्लाक प्रमुख रविंद्र कौर का समर्थकों ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इससे पहले रविवार पूर्वाह्न 11 बजे एआरओ सप्तऋषि कुमार की देखरेख में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। दूसरी बार विजयी होने की खबर से रविंद्र कौर के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
ढोल-नगाड़ों के बीच समर्थकों ने ब्लाक प्रमुख और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्ज्वल दीदार सिंह साबी का स्वागत किया। निशान सिंह, हरदीप सिंह, जसपाल सिंह, जसवीर सिंह जस्सा, शमशेर सिंह शेरा, हनीफ खां, गुरशरण कौर, बलजिंद्र कौर, परमजीत कौर, सुखविंद्र सिंह, सुखविंद्र कौर, दर्शन सिंह, वीरपाल आदि मुख्य थे।