{"_id":"631e2f89a4de857bbc29f195","slug":"rathyatra-of-shree-ji-celebtated-in-rampur-rampur-news-mbd440772549","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली श्री जी की रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली श्री जी की रथयात्रा
विज्ञापन
रामपुर। फूटामहल स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार की सुबह श्री जी का विधि-विधान के साथ अभिषेक व पूजन हुआ। इसके बाद धूमधाम के साथ जैन समाज की ओर से शहर में श्री जी की रथ यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया।
फूटामहल स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए समाज के लोगों की भीड़ जुटना शुरु हो गई। श्री जी का विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं ने अभिषेक और पूजन किया। इसके बाद सुबह पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से धूमधाम के साथ रथ यात्रा निकाली गई।
रथयात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर कोतवाली, बाजार नसरुल्ला खां, पुरानी तहसील, बाजार सफदर गंज, सर्राफा बाजार, मिस्टन गंज, सराय गेट होते हुए जैन बाग कोसी रोड पर पहुंची। यहां पर श्री जी का विधिवत पूजन, अभिषेक, आरती की गई। पूजन के बाद जैन बाग से वापस जिला अस्पताल रोड, स्टेट बैंक, मुख्य डाकघर, राजद्वारा, मिस्टन गंज चौराहा, बैजनाथ की गली होते हुए शाम को श्री दिगम्बर जैन मंदिर में संपन्न हुई।
विज्ञापन
इस मौके पर पुनीत जैन, स्पर्श जैन, श्रेयांश जैन, नेहा जैन, दिनेश जैन खंडेलवाल, आशीष जैन, अजय जैन. रमेश जैन, प्रदीप कुमार जैन, दिनेश जैन, अविरल जैन, अंकित जैन ,विशाल जैन, अविरल जैन, दिशा, ज्ञानेंद्र कुमार जैन, संजयजैन सुभाष जैन, राकेश जैन, सिद्धांत जैन, नितिन जैन, डॉक्टर सीनू जैन और अनुराग जैन सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।