{"_id":"5e52bdb98ebc3ef3c945ba87","slug":"rape-with-teenager-rampur-news-mbd340997787","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में किशोरी को बहलाकर घर ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म और जबरन निकाह करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण अपने दो बेटों और एक नाबालिग बेटी के साथ गांव में ही रहकर मेहनत मजदूरी करता है। उसकी बेटी थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। उसका कहना है कि 18 फरवरी की देर शाम को वह नमाज पढ़ने गया था। साथ ही दोनो बेटे मजदूरी करने बाहर गए हुए थे। इस दौरान उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। जब वह वापस आया तो उसकी बेटी घर पर मौजूद नहीं थी। उसने आसपास काफी खोजबीन की तो पता चला कि वह पास में ही रहने वाली एक महिला उसको अपने साथ ले गई है। जब उसने महिला के घर जाकर पता किया तो वहां कोई मौजूद नहीं था। उसका आरोप है कि 19 फरवरी की रात आठ बजे उसकी बेटी बदहाल हालत में वापस आई तो उसने बताया कि पास में ही रहने वाली महिला मेहंदी लगाने के बहाने अपने साथ ले गई। इस दौरान महिला ने किशोरी को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर किशोरी ने अपने आपको एक बंद कमरे में पाया जहां पर पहले से ही मौजूद महिला के भाई ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। साथ ही जबरदस्ती निकाह करने की कोशिश की।बाद में आरोपी किशोरी को घर के बाहर छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।