फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rape convict gets 20 years imprisonment, Rs 1.05 lakh fine

Rampur News: दुष्कर्म के दोषी को बीस साल की कैद, 1.05 लाख जुर्माना

Wed, 01 May 2024 04:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 01 May 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Rape convict gets 20 years imprisonment, Rs 1.05 lakh fine
रामपुर। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने दोषी को बीस साल की कैद व 1.05 लाख रुपये का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के निवासी महिला ने 22 जून 22 को मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी को मिलक क्षेत्र के सिंहपुरा गांव निवासी लव सिंह उर्फ लवप्रीत बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था साथ ही किशोरी को बरामद कर लिया था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई करते हुए इस मुकदमे का फैसला सुनाया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से मुकदमे की वादी व पीड़ित किशोरी समेत अन्य गवाहों के बयान कराए साथ ही आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की,जबकि बचाव पक्ष की ओर से तर्क दिया गया कि आरोपी को रंजिश के आधार पर फंसाया गया है। आरोपी ने कोई अपराध नहीं किया है। विशेष लोक अभियोजक सुमित शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद लव सिंह उर्फ लवप्रीत को दोषी मानते हुए बीस साल की कैद व 1.05 लाख रुपये का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। जुर्माना की राशि पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed