फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   RAN shines in CBSE high school results

सीबीएसई हाईस्कूल के रिजल्ट में आरएएन चमका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
RAN shines in CBSE high school results
बिलासपुर के आरएएन पब्लिक स्कूल के पुष्पित सक्सेना को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते परिजन। फोटो संवाद ? - फोटो : BILASPUR
रामपुर। सीबीएसई हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में बिलासपुर का आरएएन पब्लिक स्कूल भी चमक गया। भले ही जिले में पहले स्थान पर आरएएन न आया हो, लेकिन दूसरे पायदान से लेकर दसवें पायदान तक कुल 26 बच्चों में 12 बच्चे तो सिर्फ आरएएन पब्लिक स्कूल के ही हैं। ऐसे में स्कूल की प्रधानाचार्य दिव्या भारद्वाज काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सीबीएसई हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम आया। दोपहर को एक बजे जैैसे ही बच्चों एवं स्कूल प्रबंधन को परीक्षा परिणाम की जानकारी मिली, तो सभी कंप्यूटर पर चिपक गए। रिजल्ट घोषित हुआ 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चे उछल पड़े। ओवरऑल पूरे जिले की बात की जाए तो इस बार आरएएन पब्लिक स्कूल बिलासपुर ने बाजी मार ली। जिले के टॉपर्स में शामिल 26 बच्चों में से 12 बच्चे तो इसी स्कूल के हैं, जबकि दयावती मोदी अकादमी के छह, ग्रीनवुड के तीन, व्हाइटहॉल के दो, सेंटपॉल, न्यू एज और रामपुर पब्लिक स्कूल से सिर्फ एक एक बच्चे को ही टॉपटेन में जगह बनाने में सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed