फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ramraj on Ramotsav: Only one case registered in Rampur district, SP said - Police are continuously on patrol

रामोत्सव पर रामराज: रामपुर जिले सिर्फ एक केस दर्ज, एसपी बोले- पुलिसकर्मी लगातार गश्त पर.. अप्रिय घटना नहीं

Tue, 23 Jan 2024 11:47 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 23 Jan 2024 11:47 AM IST
सार

रामपुर जिले में रामोत्सव पर रामराज जैसा असर दिखाई दिया। जिले के पटवाई थाने में ही एक केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा किसी भी स्थान पर कोई घटना सामने नहीं आई। 

विज्ञापन
Ramraj on Ramotsav: Only one case registered in Rampur district, SP said - Police are continuously on patrol
रामोत्सव के मौके पर पूजा करते एसपी राजेश द्विवेदी - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर में रामोत्सव पर रामराज का असर देखने को मिला। रविवार रात 12 बजे से सोमवार की रात दस बजे तक जिले में सिर्फ एक शिकायत ही पुलिस के पहुंची। यह शिकायत पटवाई थाने में दर्ज की गई। इसके अलावा कहीं कोई आपराधिक घटना की सूचना नहीं मिली। सोमवार को पूरे जिले में रामोत्सव की धूम मची रही। हर ओर माहौल राममय नजर आया।

विज्ञापन


इस दौरान लंबे समय बाद ऐसा मौका भी आया जब जिले में कोई बड़ी आपराधिक घटना नहीं हुई। जिले में कुल 16 थाने हैं, जिसमें 15 थानों में रविवार की रात 12 बजे से सोमवार की रात दस बजे तक कोई मुकदमा कायम नहीं हुआ। रामोत्सव पर रामराज्य जैसा नजारा दिखा। सिर्फ पटवाई थाने में मारपीट की शिकायत पहुंची, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


शहर की बात की जाए तो सिविल लाइंस, शहर कोतवाली और गंज थाने के साथ ही महिला थाने में भी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके अलावा बिलासपुर, टांडा, शाहबाद, सैफनी, स्वार, मिलकखानम, खजुरिया, अजीमनगर थाने में भी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पटवाई थाने में महिला ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि रामोत्सव पर जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सभी थानों में भी रामोत्सव मनाया गया। इसके अलावा पुलिसकर्मी मुस्तैदी के साथ रामोत्सव कार्यक्रमों में डटे रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed