फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur's three daughters shine in PCS-J

Rampur News: पीसीएस-जे में चमकीं रामपुर की तीन बेटियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Rampur's three daughters shine in PCS-J
रामपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित किए गए पीसीएस-जे के परीक्षा परिणाम में जिले की तीन बेटियों ने सफलता हासिल की है। बेटियों की सफलता पर उनके परिवार में जश्न का माहौल है। बेटियों ने अपनी सफलता से जिले का नाम रोशन किया है। जिन बेटियां ने सफलता हासिल की है उनमें शहर के डायमंड सिनेमा रोड स्थित शक्तिपुरम काॅलोनी निवासी मनोज कुमार की बेटी श्वेता कश्यप, केमरी निवासी मिराज अहमद की बेटी सुबक और मिलक के मोहल्ला शाहूजी नगर निवासी किसान मुन्नालाल सागर की बेटी शोभारानी शामिल हैं। सुबुक ने 133वीं, श्वेता ने 193वीं और शोभारानी ने 214वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

जज बनकर सुबुक ने पिता को दी श्रद्धांजलि
केमरी निवासी सुबुक ने पीसीएस-जे की परीक्षा में 133वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस सफलता पर परिवार में जश्न का माहौल है। सुबुक फोन पर बात करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि जब वह छोटी थीं, तब उनके पिता ने कहा था कि बेटा तुमको जज बनाऊंगा। सुबुक ने जज बनकर पिता को सच्ची श्रद्धांजलि दी। सुबुक के पिता की 2014 में मौत हो चुकी है। सुबुक इस समय अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एलएलएम की पढ़ाई कर रही हैं। बेटी की सफलता की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने अलीगढ़ पहुंचकर बेटी को बधाई दी। केमरी निवासी मिराज अहमद ईंट भट्ठा संचालक थे। उनके निधन के बाद सुबुक के चाचार इजहार अहमद ने पूरे परिवार की जिम्मेदारी उठाई।
विज्ञापन

सुबुक ने प्रारंभिक पढ़ाई होली चाइल्ड स्कूल रुद्रपुर से की। इसके बाद 2017 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से 12वीं की परीक्षा पास की। वर्ष 2022 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से ही बीए-एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण की और इस समय एलएलएम कर रही हैं। सुबुक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने सभी परिजनों, गुरुजनों एवं दोस्तों को दिया। सुबुक की बड़ी बहन आयशा ने हाल ही में नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है और वह श्रीनगर के गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज से बीडीएस करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------
पेशकार की बेटी बनी जज, पहले ही प्रयास में मिली सफलता
मुरादाबाद जजी में पेशकार मनोज कुमार की बेटी ने श्वेता ने पीसीएस-जे परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली। श्वेता की 193वीं रैंक आई है। पीसीएम ग्रुप से बीएससी करने वाली श्वेता ने अमरोहा कॉलेज ऑफ लाॅ से वर्ष 2022 में ही एलएलबी किया और फिर दिल्ली के एक कोचिंग से ऑनलाइन कोचिंग की। पहले ही प्रयास में श्वेता के सफल होने पर परिवार खुशी से उछल पड़ा। पूरा परिवार श्वेता की कामयाबी से गदगद है।
श्वेता ने बताया कि उन्होंने नियमित रूप से प्रतिदिन आठ से 10 घंटे तक पढ़ाई की। समाचारों पर बराबर नजर बनाए रखी। जो भी छात्र पीसीएस-जे की तैयारी करना चाहते हैं, उन्हें लॉ की पढ़ाई के साथ ही पीसीएस-जे की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इस दौरान पढ़ाई के घंटे नहीं, लक्ष्य पर नजर रखनी चाहिए। श्वेता का कहना है कि सपने जरूर देखें और सपने पूरे करने के लिए मेहनत करें। श्वेता के चयन के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।


-----------------------------
किसान की बेटी शोभारानी बनीं जज
मिलक के मोहल्ला शाहूजी नगर में रहने वाले किसान परिवार में जन्मी शोभारानी जज बन गई हैं। उन्हें 214वीं रैंक मिली है। उनके चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। मिलक निवासी किसान मुन्नालाल सागर की बेटी शोभारानी ने राजस्थान की मोदी यूनिवर्सिटी से बीएससी, एलएलबी, एलएलएम और जेआरएफ करने के बाद उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस-जे परीक्षा पहली बार में ही उत्तीर्ण कर ली।
शोभारानी को पढ़ाने-लिखाने में उनके ताऊ पंजाब नेशनल बैंक रामपुर से सेवानिवृत्त हुए चेतराम सागर का बड़ा योगदान रहा। शोभा की सफलता के बाद परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा है। सूचना मिलने के बाद भारतीय बौद्ध महासभा पदाधिकारी डा. भारत सिंह, डाॅ. केदार सिंह, इंजीनियर सत्यवीर सिंह, राजा राम अंबेडकर, बलवीर सिंह, ओमकार सिंह, सत्य पाल सिंह एवं महासभा के प्रांतीय महामंत्री डाॅ. अरविंद कुमार गौतम आदि ने घर पहुंचकर शोभारानी को को भगवान बुद्ध एवं बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की फोटो और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed