फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur's minimum temperature reached six degrees Celsius

Rampur News: रामपुर का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Rampur's minimum temperature reached six degrees Celsius
रामपुर। जिले में मौसम ने फिर करवट ली है। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ते ही ठंड पछुआ हवा ने गलन बढ़ा दी। करीब 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। इससे न्यूनतम तापमान गिरकर छह डिग्री पहुंच गया। जो इस सीजन का सबसे कम रहा। तीन डिग्री गिरावट के साथ ही दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार, तीन-चार दिन तक पछुआ हवा चलने के आसार हैं, जिससे दिन व रात के पारे में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही धूप के दर्शन नहीं हुए। दुकान व बाजार देर से खुलने के कारण चहल-पहल भी देर से शुरू हुई। दोपहर बाद बाजार में बहुत कम लोग दिखाई दिए। शाम होते-होते सड़कें खाली नजर आईं। लोग अलाव जलाकर उसके आसपास बैठे दिखाई दिए। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि कोहरा व शीतलहर से गेंहू, सरसों व मटर को फायदा होगा। आलू की फसल पाला पड़ने से खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed