{"_id":"696d3337cb7329219501a219","slug":"rampurs-gandhi-samadhi-will-be-illuminated-with-special-lights-rampur-news-c-282-1-rmp1001-162324-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विशेष लाइटों से जगमगाएगी रामपुर की गांधी समाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विशेष लाइटों से जगमगाएगी रामपुर की गांधी समाधि
विज्ञापन
शासन से मंजूरी, 1.26 करोड़ रुपये होंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। दिल्ली के बाद अब रामपुर स्थित गांधी समाधि भी फसाड लाइटों से जगमगाएगी। शहर विधायक आकाश सक्सेना द्वारा पर्यटन विभाग को भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत करीब 1.26 करोड़ रुपये की लागत से गांधी समाधि पर अत्याधुनिक फसाड लाइटें लगाई जाएंगी।
रामपुर की गांधी समाधि ऐतिहासिक महत्व रखती है। यहां महात्मा गांधी की अस्थियां दफन हैं, जिन्हें रामपुर के अंतिम नवाब रजा अली खां ने स्वयं चांदी के कलश में दफन कराया था। इसके बाद यहां समाधि का निर्माण किया गया। इसी ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए विधायक ने गांधी समाधि पर लाइटिंग और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
शासन की मंजूरी के बाद गांधी समाधि के बाहरी ढांचे और प्रमुख वास्तुशिल्पीय हिस्सों पर फसाड लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे रात के समय इसकी भव्यता और सौंदर्य और अधिक उभरकर सामने आएगा। ऊर्जा संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण अनुकूल लाइटिंग सिस्टम का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि गांधी समाधि न केवल रामपुर बल्कि पूरे प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर है। जिला पर्यटन अधिकारी मनीषा राणा ने बताया कि फसाड लाइटिंग कार्य के लिए तकनीकी एजेंसी का चयन किया जाएगा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।