फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampuri knife no longer cuts pockets, we have given protection from it: Yogi Adityanath

रामपुरी चाकू से अब जेब नहीं कतरी जाती, हमने इससे सुरक्षा दी : योगी आदित्यनाथ

Sun, 17 Mar 2024 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 17 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Rampuri knife no longer cuts pockets, we have given protection from it: Yogi Adityanath
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामपुरी चाकू से अब जेब नहीं कतरी जाती, हमने इससे सुरक्षा दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया का पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, जिस ब्रिटेन ने भारत पर दो सौ साल राज किया आज भारत ने अर्थव्यवस्था में उसे पछाड़ दिया। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी तीन सालों में देश को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बना देंगे।
विज्ञापन

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को रामपुर में फिजिकल कॉलेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुरी चाकू व वायलिन का जिक्र करते हुए रामपुर की जनता के दिल को छुआ। उन्होंने कहा कि होली के पूर्व 610 करोड़ की परियोजनाओं के साथ यहां आया हूं, इसके लिए रामपुरवासियों के लिए बधाई देता हूं। सभी प्रतिनिधियों के प्रयास से रामपुर आज एक विकास की नई पहचान बना रहा है। यहां प्रगति माल भी बन रहा है और पीएम स्वानिधि योजना से स्ट्रीट वेंडरोें के पुर्नवास का एक मॉडल दिया है। रामपुर की पहचान चाकू से थी तो कुछ लोग चाकू का इस्तेमाल जेब कतरने में करते थे। हमने इसी चाकू का इस्तेमाल सबको सुरक्षा देने में कर दिया है। रामपुर में पहले जबरन गरीबों की जमीनों पर कब्जा किया जाता था, आज पीएम स्वनिधि योजना से उनके पुर्णोद्धार और पुनर्वास का कार्यक्रम किया जा रहा है। यहीं के वायलिन से संगीत की लहरियां रामपुर घराने की पहचान को फिर से पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। हमारा रामपुर फिर से नई पहचान से आगे बढ़ रहा है। 610 करोड़ रुपये की परियोजनाएं इसी उपहार के क्रम में प्रदान की जा रहीं हैं। उन्होंने रामपुर में पीडब्लूडी का नवनिर्मित सर्किट हाउस का नाम संत शिरोमणि रविदास के नाम रखने की घोषणा की। कहा कि संत रविदास ने कहा था मन चंगा तो कटौती में गंगा है। उस काल खंड में भी कौरवों की साधना को महत्व दिया था। उन्होंने कहा मन के जीते जीत है, मन के हारे हार है। ये हमारे लिए आज उतनी ही सार्थक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हम देशवासियों के सामने एक नया विश्वास गड़ा है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है, ये भारत के 140 करोड़ की जनता का सम्मान बढ़ा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुईं हैं, मतलब हमारा पूरा देश सुरक्षित हुआ है। देश में नक्सलवाद समाप्त, आतंकवाद समाप्त, उग्रवाद समाप्त हुआ है। इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े-बडे कार्य हो रहे हैं, हाईवे, रेलवे, वाटर-वे, एयरपोर्ट बने हैं। इससे देश विकसित संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुरी चाकू व वायलिन का जिक्र करते हुए रामपुर की जनता के दिल को छुआ। उन्होंने कहा कि होली के पूर्व 610 करोड़ की परियोजनाओं के साथ यहां आया हूं, इसके लिए रामपुरवासियों के लिए बधाई देता हूं। सभी प्रतिनिधियों के प्रयास से रामपुर आज एक विकास की नई पहचान बना रहा है। यहां प्रगति माल भी बन रहा है और पीएम स्वानिधि योजना से स्ट्रीट वेंडरोें के पुर्नवास का एक मॉडल दिया है। रामपुर की पहचान चाकू से थी तो कुछ लोग चाकू का इस्तेमाल जेब कतरने में करते थे। हमने इसी चाकू का इस्तेमाल सबको सुरक्षा देने में कर दिया है। रामपुर में पहले जबरन गरीबों की जमीनों पर कब्जा किया जाता था, आज पीएम स्वनिधि योजना से उनके पुर्णोद्धार और पुनर्वास का कार्यक्रम किया जा रहा है। यहीं के वायलिन से संगीत की लहरियां रामपुर घराने की पहचान को फिर से पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। हमारा रामपुर फिर से नई पहचान से आगे बढ़ रहा है। 610 करोड़ रुपये की परियोजनाएं इसी उपहार के क्रम में प्रदान की जा रहीं हैं। उन्होंने रामपुर में पीडब्लूडी का नवनिर्मित सर्किट हाउस का नाम संत शिरोमणि रविदास के नाम रखने की घोषणा की। कहा कि संत रविदास ने कहा था मन चंगा तो कटौती में गंगा है। उस काल खंड में भी कौरवों की साधना को महत्व दिया था। उन्होंने कहा मन के जीते जीत है, मन के हारे हार है। ये हमारे लिए आज उतनी ही सार्थक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हम देशवासियों के सामने एक नया विश्वास गड़ा है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है, ये भारत के 140 करोड़ की जनता का सम्मान बढ़ा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुईं हैं, मतलब हमारा पूरा देश सुरक्षित हुआ है। देश में नक्सलवाद समाप्त, आतंकवाद समाप्त, उग्रवाद समाप्त हुआ है। इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े-बडे कार्य हो रहे हैं, हाईवे, रेलवे, वाटर-वे, एयरपोर्ट बने हैं। इससे देश विकसित संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed