फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Youth went fishing drowned river, divers and police are searching

रामपुर: मछली पकड़ने गया युवक नदी में डूबा, गोताखोर और पुलिस कर रही तलाश, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 24 Aug 2023 01:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 24 Aug 2023 01:17 PM IST
सार

रामपुर जिले में मछली पकड़ने के दौरान एक युवक नदी में डूब गया। उसकी तलाश में पुलिस और गोताखाेरों की टीम लगी है। परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
Rampur: Youth went fishing drowned river, divers and police are searching
रामपुर में युवक के डूबने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर जिले की टांडा के ग्राम यूसुफ नगर निवासी कैलाश (22) मछली पकड़ने सियोहौरा गया था। नदी पार करने के दौरान वह इसमें डूब गया। सूचना पर स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश कर रहे हैं। पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा कैलाश मछली पकड़ कर परिवार का भरण पोषण करता था।

विज्ञापन


तीन चाचाओं के साथ वह बुधवार सुबह मछली पकड़ने गया था। कंधों में दो जाल और एक बाल्टी के साथ नदी पार करते समय वह इसमें गिर गया।  एक सप्ताह पहले शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव पुरैना में तालाब में नहाते समय कक्षा चार का छात्र वरुण (10) पुत्र मनोज कुमार और संदीप (8) पुत्र अरविंद डूब गए थे।
विज्ञापन


परिजन व गांव के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुरैना निवासी मनोज कुमार का पुत्र वरुण और अरविंद कुमार का पुत्र गांव के ही सरकारी स्कूल पढ़ते थे। दोनों गांव में श्मशान घाट के पास तालाब में नहाने के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहाते समय वरुण का पैर गहरे पानी में चला गया। जिस पर वह डूबने लगा। वरुण को डूबते देख संदीप उसे बचाने का प्रयास करने लगा और वह भी गहरे पानी में डूब गया। दोनों के डूबने पर तालाब में नहा रहे अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया।


सूचना पर दोनों छात्रों के परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से तालाब में डूबे छात्रों को बाहर निकाला। आनन-फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अर्ची गुप्ता मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed