{"_id":"64e70afe1e5ba58f3e03dbf7","slug":"rampur-youth-went-fishing-drowned-river-divers-and-police-are-searching-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: मछली पकड़ने गया युवक नदी में डूबा, गोताखोर और पुलिस कर रही तलाश, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: मछली पकड़ने गया युवक नदी में डूबा, गोताखोर और पुलिस कर रही तलाश, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 24 Aug 2023 01:17 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:17 PM IST
सार
रामपुर जिले में मछली पकड़ने के दौरान एक युवक नदी में डूब गया। उसकी तलाश में पुलिस और गोताखाेरों की टीम लगी है। परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
रामपुर में युवक के डूबने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
रामपुर जिले की टांडा के ग्राम यूसुफ नगर निवासी कैलाश (22) मछली पकड़ने सियोहौरा गया था। नदी पार करने के दौरान वह इसमें डूब गया। सूचना पर स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश कर रहे हैं। पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा कैलाश मछली पकड़ कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
तीन चाचाओं के साथ वह बुधवार सुबह मछली पकड़ने गया था। कंधों में दो जाल और एक बाल्टी के साथ नदी पार करते समय वह इसमें गिर गया। एक सप्ताह पहले शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव पुरैना में तालाब में नहाते समय कक्षा चार का छात्र वरुण (10) पुत्र मनोज कुमार और संदीप (8) पुत्र अरविंद डूब गए थे।
विज्ञापन
परिजन व गांव के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुरैना निवासी मनोज कुमार का पुत्र वरुण और अरविंद कुमार का पुत्र गांव के ही सरकारी स्कूल पढ़ते थे। दोनों गांव में श्मशान घाट के पास तालाब में नहाने के लिए गए थे।
विज्ञापन
नहाते समय वरुण का पैर गहरे पानी में चला गया। जिस पर वह डूबने लगा। वरुण को डूबते देख संदीप उसे बचाने का प्रयास करने लगा और वह भी गहरे पानी में डूब गया। दोनों के डूबने पर तालाब में नहा रहे अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया।
सूचना पर दोनों छात्रों के परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से तालाब में डूबे छात्रों को बाहर निकाला। आनन-फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अर्ची गुप्ता मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली।