फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: young man was caught stealing tubewell, villagers beat him fiercely, when he handed over to police

Rampur: ट्यूबवेल पर चोरी करते युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने जमकर पीटा, पुलिस को सौंपा तो मच गया हंगामा

Fri, 17 May 2024 02:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 17 May 2024 02:18 PM IST
सार

रामपुर में ट्यूबवेल पर चोरी करते हुए ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।  

विज्ञापन
Rampur: young man was caught stealing tubewell, villagers beat him fiercely, when he handed over to police
Rampur police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खजुरिया क्षेत्र के अहरोला गांव में ट्यूबवेल पर चोरी करते समय एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को चोरी किए गए सामान समेत थाने ले गई। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि खजुरिया थाना क्षेत्र के अहरोला गांव निवासी अजमेर पुत्र महेंद्रपाल ने 15 मई की देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि अहरोला के जंगल में खेत में एक उनका ट्यूबवेल लगा है। बुधवार देर रात ट्यूबवेल पर एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने चोरी करते समय मौके पर पकड़ लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। खेत स्वामी अजमेर सिंह ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता बमनपुरा गांव निवासी नाजिर बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो बैटरी और तार बरामद किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग से छेड़खानी में रिपोर्ट दर्ज

पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपनी पत्नी के साथ घेर में सो रहा था। जबकि उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली सो रही थी। इस बीच गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया और उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा।


बेटी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को उसकी बेटी ने पूरी घटना बताई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

छेड़खानी के आरोप में युवक पर रिपोर्ट दर्ज

मिलक में परिजनों के साथ थाने पहुंची एक युवती ने पुलिस को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के बेहटरा निवासी सुभाष का उसके गांव में आना जाना था। युवक ने पहले उसका पीछा करना शुरू किया। फिर उसे प्रेम जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर उससे गलत हरकतें कीं।

युवक पर शादी का दबाव बनाने पर वह टाल-मटोल करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed