फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: wife was traveling with her husband, seeing opportunity she went with her lover

UP: पति के साथ कर रही थी सफर, बस रुकी तो मंगाई पेस्ट्री... मौका देख जेवर-नकदी लेकर प्रेमी के साथ फरार

Sun, 24 Dec 2023 02:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 24 Dec 2023 02:04 PM IST
सार

पीड़ित पति ने बताया कि उसकी शादी बरेली निवासी युवती से हुई है। वह पत्नी को ससुराल से लेकर घर आ रहा था। बस रुकने के दौरान जब वह सामान लेने गया तो पत्नी गायब हो गई। 

विज्ञापन
Rampur: wife was traveling with her husband, seeing opportunity she went with her lover
रामपुर पुलिस कर रही मामले की जांच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पति को चकमा देकर गायब हुई पत्नी ने दूसरी शादी कर ली। युवक ने उससे जेवर और नकदी वापस मांगी तो उसने दूसरे पति और रिश्तेदार के साथ मिलकर मारपीट की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर शाहबाद के मोहल्ला फर्राशान निवासी महबूब का आरोप है कि उसका विवाह बरेली जिले के सिरौली निवासी शाईन से 15 फरवरी 2020 को हुआ था।

विज्ञापन


शादी में सोने-चांदी के जेवरात दिए गए थे। आरोप है कि 26 फरवरी 2020 को इलाहाबाद जाते समय पत्नी को बरेली में उसकी बहन के घर छोड़ा था। इलाहाबाद से लौटने के दौरान पत्नी को बरेली से साथ में लेकर रामपुर आ रहा था। रास्ते में शाईन ने महबूब से पेस्ट्री मांगी थी। महबूब पेस्ट्री लेने अंदर चला गया था। लौटकर वापस आया तो उसकी पत्नी गायब थी।
विज्ञापन


वह अपने साथ 15 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई थी। महबूब का आरोप है कि कुछ दिनों बाद पता लगा कि उसकी सैफनी निवासी इस्लाम से दूसरी शादी कर ली। जब उसने सैफनी जाकर पत्नी से जेवर और नकदी मांगी तो मारपीट कर धक्के देकर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच नवंबर को महबूब अपने घर में बैठा हुआ था तभी उसकी पत्नी, इस्लाम और शाहिद आए और उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। जेब में रखे रुपये छीन लिए। घटना की शिकायत सीएम पोर्टल के साथ कोतवाली शाहबाद में की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed