फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Video of a naked woman walking on the road at night went viral

Rampur: निर्वस्त्र महिला का रात में सड़क पर घूमने का वीडियो वायरल, पूर्व सभासद ने पुलिस को दी तहरीर

Wed, 01 Feb 2023 12:41 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 01 Feb 2023 12:41 AM IST
सार

महिला ने डोर बेल बजाई और दरवाजा खोलने के लिए कहा। वह दरवाजे पर पहुंची। महिला को निर्वस्त्र देखकर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। महिला लगातार दरवाजा खोलने का दबाव बनाती रही, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। कुछ देर बाद महिला चली गई।

विज्ञापन
Rampur Video of a naked woman walking on the road at night went viral
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामपुर जिले के मिलक में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक निर्वस्त्र महिला सड़क पर घूमती नजर आ रही है। एक पूर्व सभासद ने इसको लेकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि  महिला ने सोमवार को रात करीब एक बजे उनके दरवाजे की घंटी बजायी और दरवाजा खोलने के लिए कहा। महिला को निर्वस्त्र देखकर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद वो वहां से चली गई। 

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला नसीराबाद में लोगों के मकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक महिला रात में  निर्वस्त्र घूमती हुई कैद हुई है। कड़ाके की ठंड में बिना कपड़ों के घूम रही महिला की फुटेज देखकर लोग हैरान है। निर्वस्त्र महिला का फुटेज भी तेजी से वायरल हो रहा है। नसीराबाद निवासी पूर्व सभासद सीमा देवी ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात एक बजे  निर्वस्त्र महिला उनके दरवाजे पर पहुंची। 
विज्ञापन


महिला ने डोर बेल बजाई और दरवाजा खोलने के लिए कहा। वह दरवाजे पर पहुंची। महिला को निर्वस्त्र देखकर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। महिला लगातार दरवाजा खोलने का दबाव बनाती रही, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। कुछ देर बाद महिला चली गई। कुछ क्षणों के उपरांत वहां से दो बाइकों पर कुछ लोग भी गुजरे। सीमा देवी ने बताया कि महिला के घर पर भय का माहौल है। वहीं पुलिस का कहना है कि निर्वस्त्र महिला के रात में सड़क पर घूमने की तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है। मोहल्ले में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed