{"_id":"620ca30c33412d380068c2da","slug":"rampur-unknown-vehicle-trampled-the-bike-rider-in-shahabad-area-painful-death-on-the-spot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: शाहबाद क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: शाहबाद क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
Wed, 16 Feb 2022 12:39 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:39 PM IST
सार
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर देव के गांव निवासी सत्यभान बाइक से बरेली के सिरौली में क्लीनिक पर जा रहा था। बुधवार सुबह को 10 बजे शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के नवाबपुरा गांव स्थित मंदिर के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया।
विज्ञापन
मृतक सत्यभान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहबाद में क्लीनिक पर जाते समय बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने सामने से रौंद दिया, जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शव की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचित किया गया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया।
विज्ञापन
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर देव के गांव निवासी रोहिताश का बेटा सत्यभान (20) बाइक से जनपद बरेली के सिरौली में क्लीनिक पर जा रहा था। बुधवार सुबह को 10 बजे शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के नवाबपुरा गांव स्थित मंदिर के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजन अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ करा रहे रिपोर्ट
राहगीरों ने बाइक सवार की पहचान करके परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद रोते बिलखते हुए परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। बाद में शाहबाद कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी जा रही थी।