फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Two year old child fell bucket full of water, doctors saved his life giving CPR

रामपुर: खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में गिरा दो साल का मासूम, सीपीआर देकर चिकित्सकों ने बचाई जान

Wed, 23 Aug 2023 12:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 12:12 AM IST
सार

शाहबाद में पानी की बाल्टी में गिरने से मासूम बेहोश हो गया। उसे परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी जिंदगी बचा ली। 

विज्ञापन
Rampur: Two year old child fell bucket full of water, doctors saved his life giving CPR
रामपुर में बच्चे को सीपीआर देते चिकित्सक - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर जिले में खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में लव्यांश (2) गिर गया। बेहोशी की हालत में परिवार के लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। मंगलवार दोपहर शाहबाद के रम्पुरा गांव निवासी विनय का बेटा लव्यांश (2) खेल रहा था। इस दौरान वह पानी से भरी बाल्टी के पास जा पहुंचा।

विज्ञापन


खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में लव्यांश सर के बल गिर पड़ा और पानी में सर डूब गया। परिजनों की नज़र पड़ते ही चीख पुकार मच गई। परिवार के लोग बालक को बेहोशी की हालत में अपने निजी वाहन से शाहाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने बच्चे का सीपीआर यानि उसका सीना दबाना शुरू कर दिया। उधर चिकित्साधीक्षक डॉ.आरके चंदेल भी बेहोश बच्चे की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने भी इलाज करना शुरू कर दिया। उधर इस घटना के बाद बच्चे की दादी मनोरमा भी रोते हुए बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों के प्रयास के बाद बच्चे को होश आया गया तुरंत चिकित्सकों ऑक्सीजन लगाई। कई घंटे सीएचसी में उपचार किया गया। बाद में बालक को होश आने पर घर वापस भेज दिया।

घरों में बच्चों को पानी से भारी बाल्टी के पास न जाने दें

पानी से भरी बाल्टी में अक्सर छोटे-छोटे बच्चे खेलने लगते हैं। खेलते समय बच्चे सर के बल पानी में गिर जाते हैं। जिससे हमेशा हादसों की आशंका बनी रहती है। हालांकि कई ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं।



जिनकी पानी की बाल्टी के पानी में डूबकर बच्चों की मौत भी हो गई है। परिजनों की नज़र अंदाज़ी कभी-कभी भारी पड़ जाती है। हमेशा छोटे बच्चे जिस घर मे हो उन घरों में बाल्टी में पानी भरके न रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed