फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Truck driver beaten to death after mutual dispute, accused absconds with vehicle

रामपुर: आपसी विवाद के बाद ट्रक चालक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी वाहन लेकर फरार, लोहे की रॉड से किया था हमला

Sat, 16 Sep 2023 06:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (टांडा) रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, (टांडा) रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 16 Sep 2023 06:04 PM IST
सार

रामपुर में आपसी विवाद के बाद ट्रक चालक की हत्या कर दी गई। इसका आरोप उसके साथ रहने वाले दूसरे ड्राइवर पर लगा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
Rampur: Truck driver beaten to death after mutual dispute, accused absconds with vehicle
रामपुर में ट्रक चालक की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

टांडा में आपसी विवाद के चलते कुछ लोगों ने ट्रक चालक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घायल अवस्था में चालक को सीएचसी ले जाया गया। हायर सेंटर रेफर करने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, ट्रक चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


आरोपी ट्रक लेकर फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। नगर के मोहल्ला बरगद निवासी इश्तियाक ने तहरीर में कहा है कि उसका भाई अशफाक 14 सितंबर की रात नौ बजे अपने घर से निकला था।
विज्ञापन


जैसे ही उसका भाई नगर पालिका के पूर्वी हिस्से में पहुंचा तो पहले से घात लगाए साथी चालक ने अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे अशफाक गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर कुछ लोगों ने उसके भाई को बचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशफाक की बहनें फातिमा और आबदा मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रामपुर मुख्यालय भेज दिया। रामपुर में इलाज के दौरान शुक्रवार शाम छह बजे अशफाक की मृत्यु हो गई।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर लोगों का कहना है कि अशफाक पर जिसने हमला किया है वह भी उसके साथ ही ट्रक चलाता था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed