{"_id":"6517f38fa1754f325308d61d","slug":"rampur-truck-broke-railing-shahbad-bridge-and-fell-into-ramganga-driver-suffered-serious-injuries-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: शाहबाद पुल की रेलिंग तोड़ रामगंगा में गिरा ट्रक, चालक को आई गंभीर चोट, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: शाहबाद पुल की रेलिंग तोड़ रामगंगा में गिरा ट्रक, चालक को आई गंभीर चोट, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Sat, 30 Sep 2023 03:39 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 30 Sep 2023 03:39 PM IST
सार
पुलिस ने नदी में गिरे ट्रक से चालक को बमुश्किल बाहर निकाला। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शाहबाद में रामगंगा में नदी गिरा ट्रक
- फोटो : संवाद
विस्तार
कासगंज से आलू लेकर हल्द्वानी जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए रामगंगा नदी में जा गिरा। इसमें चालक को चोट आई है। हादसे के दौरान पुलिस गश्त पर होने के कारण तुरंत मौके पर पहुंची। कर्मियों ने नदी में उतरकर चालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन
बिलासपुर के मोहल्ला भट्टी टोला निवासी अब्दुल हफीज ने बताया कि उनका ट्रक चालक निशात आलू लेकर आया था। रात को अचानक ट्रक नदी में गिर गया। घायल ट्रक चालक को सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि हादसे के दौरान पुलिस मौके पर ही होने के कारण तुरंत चालक को बाहर निकाल लिया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। ट्रक मालिक मौके पर पहुंच गए हैं। उसे बाहर निकालने की तैयारी चल रही है।