फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: SP leader Azam Khan reached Rampur late at night from Delhi hospital

रामपुर : सपा नेता आजम खां दिल्ली के अस्पताल से देर रात पहुंचे रामपुर

Sat, 04 Jun 2022 02:01 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर 
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 04 Jun 2022 02:01 PM IST
सार

दसमाजवादी पार्टी के नेता आजम खां की तबियत ठीक नहीं थी जिस कारण से उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  अभी कुछ समय पहले ही वो जेल से रिहा हुए है और उसके बाद से ही यूपी की राजनीति में हलचल शुरु हो गई है। 

विज्ञापन
Rampur: SP leader Azam Khan reached Rampur late at night from Delhi hospital
आजम से मिले अखिलेश - फोटो : अखिलेश के ट्विटर अकाउंट से

विस्तार

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां देर रात रामपुर पहुंच गए। वह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। फिलहाल, उनकी सेहत सही बताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो शनिवार को देर शाम तक लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी के नाम एलान हो सकता है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां अचानक तबियत बिगड़ने के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें 29 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से ही वे चिकित्सकों की टीम की निगरानी में थे। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में आजम खां से सपा प्रमुख अखिलेश यादव, फारूख अब्दुल्ला समेत कई नेताओं ने मुलाकात की थी। अब उनकी तबियत ठीक है। जिसके बाद शनिवार को तड़के आजम खां रामपुर आ गए। उनके आते ही रामपुर की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। लोकसभा उपचुनाव में कौन प्रत्याशी होगा, इसको लेकर भी चर्चा जारी है। 

सूत्र बताते हैं कि आजम खां के सामने कई नाम रखे गए हैं, जिनको लेकर वे चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, प्रत्याशी के नाम का एलान लखनऊ से ही होगा। संभव है कि देर शाम तक प्रत्याशी घोषित हो जाएगा। वहीं, सुबह से आजम खां के घर तमाम मिलने वाले पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed