{"_id":"69ea8a439e93a744cb039d10","slug":"rampur-sees-decline-in-class-10-results-slight-improvement-in-class-12-rampur-news-c-282-1-rmp1027-169402-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामपुर में दसवीं के परिणाम में गिरावट, बारहवीं में मामूली सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामपुर में दसवीं के परिणाम में गिरावट, बारहवीं में मामूली सुधार
विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी वर्ष 2026 के परीक्षा परिणामों ने शिक्षा के स्तर को लेकर मिले-जुले संकेत दिए हैं। पिछले सात वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो हाईस्कूल (दसवीं) के परिणाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जबकि इंटरमीडिएट (बारहवीं) ने मामूली सुधार के साथ स्थिरता का परिचय दिया है।
वर्ष 2026 में दसवीं का परिणाम 90.02 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष 91.22 प्रतिशत की तुलना में 1.20 प्रतिशत कम है। यह गिरावट शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े करती है।
जहां दसवीं में गिरावट चिंता का विषय है, वहीं बारहवीं के परिणाम ने कुछ राहत दी है। 2026 में इंटरमीडिएट का परिणाम 83.79 प्रतिशत रहा, जो 2025 (83.33 प्रतिशत) से 0.46 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि केवल प्रतिशत मायने नहीं रखता, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों की वास्तविक समझ महत्वपूर्ण है। 2020 से 2026 के आंकड़े बताते हैं कि दसवीं में स्थिरता की कमी है, जबकि बारहवीं में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। डीआईओएस अंजलि अग्रवाल ने कहा कि जहां भी कमी पाई जाएगी, वहां सुधार के प्रयास किए जाएंगे। आगामी सत्र में छात्रों की तैयारी को और मजबूत करने, अध्यापक प्रशिक्षण और परीक्षा पैटर्न को संतुलित बनाने पर जोर दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -
दसवीं का रिजल्ट
वर्ष-- -- -- -प्रतिशत
2020-- -- -- 87.91
2021-- -- -- 99.99
2022-- -- -- 90.74
2023-- -- -- 93.58
2024-- -- -- 89.61
2025-- -- -- 91.22
2026-- -- -- 90.02
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बारहवीं का रिजल्ट
वर्ष-- -- -- -- -- प्रतिशत
2020-- -- -- -- 82.24
2021-- -- -- -- 99.88
2022-- -- -- -- 79.25
2023-- -- -- -- 79.73
2024-- -- -- -- 85.37
2025-- -- -- -- 83.33
2026-- -- -- -- 83.79
विज्ञापन
वर्ष 2026 में दसवीं का परिणाम 90.02 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष 91.22 प्रतिशत की तुलना में 1.20 प्रतिशत कम है। यह गिरावट शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन
जहां दसवीं में गिरावट चिंता का विषय है, वहीं बारहवीं के परिणाम ने कुछ राहत दी है। 2026 में इंटरमीडिएट का परिणाम 83.79 प्रतिशत रहा, जो 2025 (83.33 प्रतिशत) से 0.46 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि केवल प्रतिशत मायने नहीं रखता, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों की वास्तविक समझ महत्वपूर्ण है। 2020 से 2026 के आंकड़े बताते हैं कि दसवीं में स्थिरता की कमी है, जबकि बारहवीं में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। डीआईओएस अंजलि अग्रवाल ने कहा कि जहां भी कमी पाई जाएगी, वहां सुधार के प्रयास किए जाएंगे। आगामी सत्र में छात्रों की तैयारी को और मजबूत करने, अध्यापक प्रशिक्षण और परीक्षा पैटर्न को संतुलित बनाने पर जोर दिया जाएगा।
दसवीं का रिजल्ट
वर्ष
2020
2021
2022
2023
2024
2025
2026
बारहवीं का रिजल्ट
वर्ष
2020
2021
2022
2023
2024
2025
2026