{"_id":"610e22664faa2b656d58e3f4","slug":"rampur-roadways-bus-conductor-looted-by-two-assailants","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: रोडवेज बस के कंडक्टर से हुई लूट, रुपयों से भरा बैग और ईटीएम लेकर दो सवारियां फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: रोडवेज बस के कंडक्टर से हुई लूट, रुपयों से भरा बैग और ईटीएम लेकर दो सवारियां फरार
Sat, 07 Aug 2021 11:34 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:34 AM IST
सार
परिचालक के शोर-शराबा करने पर चालक त्रिलोक सिंह ने तुरंत अन्य लोगों के साथ बदमाशों को खोजा मगर पता नहीं चल सका। बाद में कोतवाली आकर उन्होंने थाना प्रभारी इंद्गेश सिंह को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
रोडवेज बसें
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रामपुर के बिलासपुर में रोडवेज बस में सवारी बनकर बैठे दो लोग बस से उतरते समय कंडक्टर का कैश वाला बैग झपटकर फरार हो गए। बैग में करीब 25 हजार रुपये और इलेक्ट्रॉनिक टिकिट मशीन व कंडक्टर का पर्स था। पुलिस ने कांबिग की लेकिन कोई हत्थे नहीं लगा।
शुक्रवार रात दिल्ली से पिथौरागढ़ सवारियां लेकर जा रही पिथौरागढ़ डिपो की रोडवेज बस में रामपुर से छह लोग सवार हुए। जिसमें से दो लोग बिलासपुर के बाईपास पर देर रात उतरे। आरोप है कि इन दो लोगों में से एक व्यक्ति ने कंडक्टर संतोष जोशी का बैग उसके गले में से झटके के साथ छीन लिया और दोनों लोग रात के अंधेरे में जंगल में भाग गए।
परिचालक के शोर-शराबा करने पर चालक त्रिलोक सिंह ने तुरंत अन्य लोगों के साथ बदमाशों को खोजा मगर पता नहीं चल सका। बाद में कोतवाली आकर उन्होंने थाना प्रभारी इंद्गेश सिंह को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने भी चालक परिचालक को साथ लेकर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, मगर कोई भी बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं आया। पुलिस ने परिचालक की तहरीर पर अज्ञात दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में दर्शाया है कि बैग में 24935 रुपये, टिकट मशीन और कंडक्टर के पर्स के साथ अन्य सामान था।