{"_id":"626e43f7f1788a3491021c59","slug":"rampur-road-accident-bike-riding-brothers-were-hit-by-a-vehicle-and-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को मारी टक्कर, मौत, इस चूक से कटी जीवन की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को मारी टक्कर, मौत, इस चूक से कटी जीवन की डोर
Sun, 01 May 2022 01:56 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 01 May 2022 01:56 PM IST
सार
मुरादाबाद के थाना भोजपुर के गांव रानी नागल निवासी दोनों भाई अपने जीजा को देखने बाइक से जा रहे थे। रास्ते में टांडा-बाजपुर मार्ग पर उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रामपुर के मसवासी में अपने बीमार जीजा को देखने के लिए जा रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे दिए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
विज्ञापन
मुरादाबाद के थाना भोजपुर के गांव रानी नागल निवासी इंतेजार हुसैन (41) और उनके भाई इम्तियाज हुसैन (33) मसवासी में अपने जीजा जलीस अहमद को देखने के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि जलीस अहमद काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। रविवार को सुबह करीब दस बजे दोनों बाइक से मसवासी आ रहे थे। बाइक इम्तियाज चला रहे थे। इस बीच एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे दोनों गिर गए और वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में उनके सिर कुचल गए। जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आसपास तमाम राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मसवासी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट लगाए हुए नहीं थे। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन