फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Revenue team reached Jauhar University after High Court order took possession of enemy property

रामपुर: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जौहर विवि पहुंची राजस्व टीम, शत्रु संपत्ति पर लिया कब्जा

Wed, 18 May 2022 09:04 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 18 May 2022 09:04 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शत्रु संपत्ति के मामले में एक सप्ताह पहले रामपुर शहर विधायक आजम खां की जमानत मंजूर करते हुए आदेश दिए थे कि शत्रु संपत्ति पर जिलाधिकारी कब्जा ले लें। हाईकोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने उपजिलाधिकारी सदर मनीष मीणा को कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Rampur Revenue team reached Jauhar University after High Court order took possession of enemy property
जौहर विवि में शत्रु संपत्ति पर कब्जा लेने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट से सपा नेता आजम खां को शत्रु संपत्ति के मामले में मिली सशर्त जमानत के आदेश प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल शत्रु संपत्ति की जमीन पर कब्जा ले लिया गया है। साथ ही जमीन की तारबंदी कर हदबंदी करने का काम शुरू कर दिया है। इस कार्य में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा और लगभग ढाई सौ बीघा जमीन की हदबंदी की जाएगी। सपा नेता व विधायक आजम खां के लिए यह एक बड़ा झटका है।

विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शत्रु संपत्ति के मामले में एक सप्ताह पहले रामपुर शहर विधायक आजम खां की जमानत मंजूर करते हुए आदेश दिए थे कि शत्रु संपत्ति पर जिलाधिकारी कब्जा ले लें। हाईकोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने उपजिलाधिकारी सदर मनीष मीणा को कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार को उपजिलाधिकारी मनीष मीणा तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार और लेखपालों की टीम के साथ जौहर यूनिवर्सिटी पहुंच गए, जहां यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित शत्रु संपत्ति पर कब्जे लेने की प्रक्रिया शुरू की गई। करीब ढाई सौ बीघा जमीन पर कब्जा लेने के बाद जमीन का चिह्नांकन किया गया।
विज्ञापन


तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार ने बताया कि यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति की करीब ढाई सौ बीघा जमीन है। पूरी जमीन चिह्नित होने के बाद जमीन की चारों तरफ की लंबाई करीब चार किलोमीटर बैठती है। इस जमीन की घेराबंदी करने में 4052 मीटर तार लगेगा और करीब चार सौ पिलर लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी मनीष मीणा ने बताया कि यूनिवर्सिटी परिसर में 13.8 हेक्टेयर यानी करीब ढाई सौ बीघा शत्रु संपत्ति है। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में इस जमीन पर कब्जा ले लिया गया है। तारबंदी भी शुरू करा दी गई है। इसे लगाने में करीब एक सप्ताह लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed