फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Report filed on 14 including Rana Mill's head and sugarcane general manager

Rampur: राणा मिल के अध्याशी और गन्ना महाप्रबन्धक समेत 14 पर रिपोर्ट दर्ज, शाहबाद गन्ना सचिव ने दी थी शिकायत

Thu, 24 Nov 2022 01:20 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज़ एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, शाहबाद (रामपुर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 24 Nov 2022 01:20 PM IST
सार

बुधवार को भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने राणा मिल पर पहुंचकर गन्ने से लदी 12 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ लिया। भाकियू संगठन समेत सभी ने मिल पर बाहर बहेड़ी से गन्ना मंगवाने का आरोप लगाया था। हंगामा होने पर ट्रैक्टर चालक फरार हो गए थे। उधर भाकियू कार्यकर्ताओं ने आलाधिकारियों को सूचित कर बुला लिया।

विज्ञापन
Rampur: Report filed on 14 including Rana Mill's head and sugarcane general manager
चीनी मिल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राणा मिल द्वारा गन्ने की अवैध खरीद-फरोख्त करने के मामले में गन्ना सचिव ने राणा मिल के अध्याशी और गन्ना महाप्रबन्धक समेत 14 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बुधवार को भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने राणा मिल पर पहुंचकर गन्ने से लदी 12 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ लिया। भाकियू संगठन समेत सभी ने मिल पर बाहर बहेड़ी से गन्ना मंगवाने का आरोप लगाया था। हंगामा होने पर ट्रैक्टर चालक फरार हो गए थे। उधर भाकियू कार्यकर्ताओं ने आलाधिकारियों को सूचित कर बुला लिया। सूचना के बाद एसडीएम सुनील कुमार, ज़िला गन्ना अधिकारी हेमराज सिंह, गन्ना इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, गन्ना सचिव रोशन सिंह पहुंच गए थे। उधर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शाहबाद पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन


मिल के बराबर में खड़ी गन्ने से लदी अवैध ट्रैक्टर ट्रॉलियां को देखकर एसडीएम भड़क उठे थे। एसडीएम ने अवैध गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉलियीं को देखकर गन्ना विभाग पर उत्तेजित होकर उखड़ पड़े थे और कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान जांच में बारह ट्रैक्टर ट्रॉलियों में लदा गन्ना अवैध पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद शाहबाद गन्ना सचिव रोशन लाल की तहरीर के आधार पर राणा शुगर मिल के अध्याशी गुरबख्श सिंह, गन्ना महाप्रबंधक केपी सिंह और 12 अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली चालक एवं मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 22(बी) में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed