फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Police caught main accused in death of the student, raids to search for two

Rampur: दुष्कर्म के प्रयास से आहत छात्रा ने जान दी, मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा... दो की तलाश के लिए दबिश

Fri, 16 Feb 2024 10:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 10:52 AM IST
सार

रामपुर में छात्रा के साथ दरिंदगी मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस दो अन्य की तलाश कर रही है। छात्रा ने दुष्कर्म के प्रयास से आहत होकर दो दिन पहले जान दे दी थी। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। 

विज्ञापन
Rampur: Police caught main accused in death of the student, raids to search for two
रामपुर में चेकिंग करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

दुष्कर्म के प्रयास से आहत महिला भाजपा नेता की बेटी के आत्महत्या मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी कुनाल गुप्ता को पुलिस ने जेल भेज दिया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापा मार रही है। दोनों आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। आत्महत्या का यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है।

विज्ञापन


महिला भाजपा नेता की करीब 13 साल की बेटी कक्षा आठ की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे उसने घर के कमरे में गले में दुपट्टा डालकर पंखे से लटककर जान दे दी थी। घटना के वक्त महिला भाजपा नेता घर में नहीं थीं। घटना की जानकारी मिलते ही महिला भाजपा नेता अन्य भाजपाइयों के साथ अपने घर पहुंची थीं। 
विज्ञापन


पुलिस ने महिला भाजपा नेता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में कुनाल गुप्ता, अभिषेक चंद्रा और ओम वशिष्ठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के चौबीस घंटे बाद सिविल लाइंस पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी पहाड़ी गेट स्थित कांशीराम कालोनी निवासी कुनाल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया। दूसरी ओर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापा मारा। फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। सिविल लाइंस थानाध्यक्ष अजय मिश्रा का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

सुबह किया समझौता, शाम को दुष्कर्म की कोशिश

महिला भाजपा नेता का आरोप लगाया है कि तीन युवक उनकी बेटी को अक्सर परेशान करते रहते थे। युवकों के परिजनों से कई बार शिकायत की थी। इस पर मंगलवार की सुबह इस मामले में समझौता हुआ था। इसके बाद दोपहर के वक्त तीनों युवक उनके घर में घुस आए और बेटी को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उनका कहना है कि आरोपियों ने बेटी की भद्दी वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी थी। 

फोन की डीपी पर लगा रखा था छात्रा का फोटो

छात्रा की मां का कहना है कि आरोपियों ने अपने फोन की डीपी पर बेटी का फोटो लगा रखा था। मना करने और समझाने पर भी वे नहीं माने। बाद में बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने और बदनाम करने की धमकियां भी दी थीं। इन सबको लेकर बेटी तनाव में थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed