फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur police arrested four Sarafs for charging interest by giving loan illegally

Rampur: अवैध रूप से ऋण देकर ब्याज वसूलने वाले चार सराफ पकड़े, विरोध में सराफा बाजार बंद, बाद में सभी को छोड़ा

Tue, 15 Nov 2022 09:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 15 Nov 2022 09:08 PM IST
सार

पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने मंगलवार की दोपहर नगर में भगवान महावीर रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर बिना लाइसेंस के ऋण देने का कार्य करने वालों के यहां सराफा बाजार में छापामार कार्रवाई की।

विज्ञापन
Rampur police arrested four Sarafs for charging interest by giving loan illegally
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को अवैध रूप से ऋण देकर ब्याज वसूलने पर चार सराफा कारोबारियों को पकड़ लिया। जिसके विरोध में सराफा बाजार बंद करके सराफा एसोसिएशन के कारोबारी एकत्र होकर कोतवाली पहुंच गए। कारोबारियों का दबाव बढ़ने पर पुलिस ने पकड़े सभी कारोबारियों को छोड़ दिया है।

विज्ञापन

 
पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने मंगलवार की दोपहर नगर में भगवान महावीर रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर बिना लाइसेंस के ऋण देने का कार्य करने वालों के यहां सराफा बाजार में छापामार कार्रवाई की। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रतिष्ठान स्वामी दुकान में ताला लगाकर कहीं चला गया। इसके बाद पुलिस ने एक अन्य दो दुकानों से चार लोगों को बिना लाइसेंस के ब्याज पर पैसों का लेनदेन करने के आरोप में दबोच लिया। पुलिस चारों सराफा व्यावसायियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाने लगी।  कुछ ही देर में एसोसिएशन अध्यक्ष कमल कुमार अग्रवाल, महामंत्री गगन अग्रवाल के नेतृत्व में तमाम सराफ कारोबारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी से सराफ व्यवसायियों को इस तरह दुकान से गाड़ी में बिठा कर थाने ले जाने कीबात का विरोध किया। 
विज्ञापन


सीओ ने उन्हें बताया कि कुछ लोग बिना लाइसेंस के अवैध रूप से ब्याज पर पैसे का लेनदेन कर रहे हैं, जिसकी उनके द्वारा जांच की जा रही है वह कोतवाली ले जाकर जांच करेंगे।  पुलिस सभी को कोतवाली ले गई। इसके बाद सराफ एसोसिएशन पुलिस कार्रवाई के विरोध पूरे नगर के सराफ की दुकानों को बंद करा दिया। पुलिस की कार्रवाई करने के तरीके को गलत बताते हुए तमाम व्यापारी कोतवाली पहुंच गए। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष चित्रक मित्तल,  व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धन्नूमल बंसल, नगर अध्यक्ष हरवंश सिंह तनेजा, सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री गगन अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रमोद कुमार जौहरी, रितेश अग्रवाल, राजेश सैनी आदि ने कोतवाली पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मौजूद एसडीएम मयंक गोस्वामी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी से पुलिस द्वारा उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए हिरासत में लिए व्यापारियों को छोड़ने की मांग की। बाद में तय हुआ कि पैसे के लेनदेन का कार्य केवल लाइसेंस धारक ही करेंगे और जिनके लाइसेंस रिनुअल के लिए गए हुए हैं वह जब तक रिनुअल होकर नहीं आएंगे, तब तक वह लोग ब्याज का कार्य नहीं करेंगे तथा किसी का भी किसी तरह उत्पीड़न नहीं करेंगे। सभी लाइसेंस धारक अपने लाइसेंस की छाया प्रति कोतवाली में जमा कराएंगे। बाद में पुलिस ने चारों कारोबारियों को छोड़ दिया। इस मौके पर व्यापारी अतिन अग्रवाल, संजीव रस्तोगी, सर्वेश रस्तोगी, पंकज अग्रवाल, हरदेव रस्तोगी, जगदीश पाल, संजयरस्तोगी, मनोज रस्तोगी, अमित रस्तोगी, अंशुल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

पुलिस कार्रवाई से बच निकले सफेदपोश
पुलिस सूत्रों के अनुसार ब्याज के उत्पीड़न से परेशान कुछ लोगों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी कि नगर में कुछ लोग अवैध रूप से बिना लाइसेंस के पैसे के लेनदेन का कार्य कर रहे हैं। वह लोग से भारी ब्याज वसूल रहे हैं और विरोध करने पर उनका जबरदस्त मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। कुछ लोगों ने आत्महत्या करने की नौबत आने तक की बात अधिकारियों से शिकायत के रूप में कही थी। उच्च अधिकारियों ने मामले की जांच उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी को दी थी। एसडीएम ने भी नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह से मामले की जांच कराई थी, लेकिन जांच पूरी नहीं हो सकी।

मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी ने भी कोतवाली प्रभारी के साथ छापामार कार्रवाई की। कोतवाली में मौजूद लोगों में चर्चा थी कि पुलिस ने ब्याज पर पैसे देने का कार्य करने वाले लोगों की तरफ नजर उठाकर भी नहीं देखा है। जबकि, पुलिस केवल सर्राफ का कारोबार करने वाले लाइसेंस धारकों को ही परेशान करती रही। लोगों में चर्चा थी कि पुलिस ने जांच के दौरान जांच के रुख को गलत दिशा में मोड़ दिया और ऐसे में सूदखोरी का अवैध कार्य करने वाले असली सफेदपोश पूरी तरह से बच निकले हैं।

सराफा कारोबारियों के बचाव में जताया आक्रोश
पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह द्वारा बिना लाइसेंस सराफ कारोबारियों के खिलाफ अवैध सूद वसूलने की कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की सूचना पाकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष चित्रक मित्तल, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रमोद कुमार जौहरी, व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धन्नूमल बंसल, नगर अध्यक्ष हरवंश सिंह तनेजा, राजेश कुमार सैनी, रितेश अग्रवाल आदि आदि संभ्रांत लोग कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने एसडीएम व सीओ तथा कोतवाली प्रभारी से वार्ता का मामले को निपटवाया।

पूरे तराई में फैला है सूदखोरों का मकड़जाल
सूदखोरी के मकड़जाल में फंसे लोगों का कहना है कि ब्याज बट्टे का अवैध रूप से कारोबार नगर व क्षेत्र में मकड़जाल की तरह फैला हुआ है। तमाम लोग अवैध रूप से इस कारोबार में जुटे हुए हैं। लोगों का कहना है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों ने कुछ सफेदपोशों से भी अपने संबंध स्थापित कर अवैध कारोबार के ऑफिस भी खोल रखे हैं। इसके अलावा तमाम लोग अपने अपने ठिकानों से ब्याज बट्टे का काम कर लोगों का शोषण कर रहे हैं। उनका कहना है कि सूदखोरी के उत्पीड़न से परेशान तमाम लोग आए दिन पुलिस प्रशासन से शिकायत भी करते हैं, मगर कोई भी उनकी शिकायत को नहीं सुनता। उन्होंने पूरे तहसील क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे तराई क्षेत्र में सूदखोरी का अवैध कारोबार फैलने की बात कही है।

कुछ लोगों ने अवैध रुप से बिना लाइसेंस के ब्याज पर पैसों का लेनदेन का कारोबार करने वाले लोगों द्वारा उत्पीड़न करने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। जिसके सापेक्ष में पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। -अरुण कुमार सिंह, सीओ बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed