फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: old farmer standing on roadside in Khajuria was crushed by a truck, died on spot

रामपुर: खजुरिया में सड़क किनारे खड़े वृद्ध किसान को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत, परिजनों में कोहराम

Fri, 06 Oct 2023 06:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 06 Oct 2023 06:15 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक को पकड़ वाहन को कब्जे में लिया गया है। किसान का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Rampur: old farmer standing on roadside in Khajuria was crushed by a truck, died on spot
बुजुर्ग किसान की मौत के बाद गमगीन परिवार - फोटो : संवाद

विस्तार

खजुरिया थाना क्षेत्र के धावनी बुजुर्ग निवासी किसान मुजीब खान (65) को एक ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह सड़क के किनारे खड़े होकर धान की फसल कटवाने के लिए कंबाइन मशीन के आने का इंतजार कर रहे थे। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


घटना खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम धावनी बुजुर्ग गांव के समीप हुई। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे मुजीब खां गांव के निकट रोड किनारे अपने खेत पर धान की कटाई करने के लिए गए थे। वह खेत के समीप ही सड़क के किनारे कंबाइन मशीन के आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान गोधी-खजुरिया रोड पर गोधी गांव की ओर से तेज गति से खजुरिया जा रहे ट्रक चालक ने उन्हें रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने पीछा करके पकड़ लया। सूचना मिलने पर परिजनों के साथ खजुरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर गए पहुंचे।

उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि चालक हिरासत में है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं।

बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल

मिलकखानम में बिलासपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइकों के बीच हुई भिड़ंत में दो बाइक सवार राजमिस्त्री महेंद्र और किसान भूरा घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे थाना क्षेत्र के टीन का मझरा निवासी महेंद्र राजमिस्त्री का कार्य करके घर लौट रहा था।

मिलकखानम में पेट्रोल पंप के सामने डिलारी गांव निवासी किसान भूरा तेजी की बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। भूरा के परिजन उसे गदरपुर ले गए, जबकि महेंद्र को जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed