फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news sports training center establish in kaza

काजा में 16.38 करोड़ से बनेगा खेल प्रशिक्षण केंद्र

Mon, 05 Jul 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
rampur news sports training center establish in kaza
काजा (लाहौल स्पीति)। काजा में 16.38 करोड़ रुपये से खेल प्रशिक्षण केंद्र बनेगा। इसके खिलाड़ियों को आइस क्लाइबिंग, आइस हॉकी और आइस स्केटिंग जैसे साहसिक खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।काजा उपमंडल के तहत खेल गतिविधियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में इसको लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सचिव युवा सेवाएं एवं खेल विभाग डॉ. एसएस गुलेरिया ने संबधित अधिकारियों को विभागों को प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण में तेजी लाने की मांग की। बैठक के दौरान डॉ. एसएस गुलेरिया सचिव युवा सेवाएं एंव खेल विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री की बजटीय घोषणा के तहत हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर 16.38 करोड़ रूपए में बनेगा। इसके लिए 1.30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

इस केंद्र में खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल की सुविधा भी होगी। केंद्र में खिलाड़ियों को स्नो बोर्ड, आइस क्लाइबिंग, आइस हॉकी और आइस स्केटिंग जैसे खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तरीय की खेल प्रतियोगिताएं करवाने पर बल दिया जाएगा। सेंटर में टेनिस कोर्ट, वॉलीबाल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, कैंटीन की सुविधा भी होगी। विश्व स्तरीय इंडोर आइस हॉकी रिंक 5.17 करोड़ रुपये में बनना प्रस्तावित है जबकि इसके लिए 1 करोड़ रुपये बीएडीपी के तहत और 1.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव अनुच्छेद 275 के तहत प्रदेश सरकार को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रिंक हिमालयन क्षेत्रों में बने रिंक से सबसे अलग होगा। इस बार राष्ट्रीय स्तरीय आइस हॉकी प्रतियोगिता काजा में होने जा रही है। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि इसकी तैयारियां की जाए। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने लोसर और सगनम में आइस हॉकी रिंक बनाने की घोषणा की है। इन दोनों स्थानों पर बनने वाले रिंक के प्रगति कार्य की समीक्षा की और शीघ्र औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए।

ताबो में बने इंडोर स्टेडियम को लेकर तुरंत भूमि चयन करने के आदेश दिए हैं। साक्या स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष छेरिंग साक्या ने सचिव डॉ. एसएस गुलेरिया से मिले और जिम के सामान उपलब्ध करवाने की मांग रखी। डॉ. एसएस गुलेरिया ने इस प्रस्ताव को प्रशासन के माध्यम से भेजने के आदेश दिए। इस मौके पर एसडीएम जीवन सिंह नेगी, सहायक आयुक्त विकास महेंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार विद्या सिंह नेगी, साक्या स्पोर्ट्स क्लब प्रेजीडेंट छेरिंग साक्या सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed