{"_id":"606602c08ebc3e8d195aca4f","slug":"rampur-news-sports-news-cricket-news-dubling-11-win-match-rampur-news-sml3661391112","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबलिंग इलेवन ने कश्मीर इलेवन को दी करारी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबलिंग इलेवन ने कश्मीर इलेवन को दी करारी शिकस्त
विज्ञापन
रूपी वैली में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि रामेश्वर राजेल व अन्य।
- फोटो : RAMPUR-HP
भावानगर(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की रूपी वैली में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज वीरवार को हुआ। प्रतियोगिता का पहला मैच डबलिंग इलेवन और कश्मीर इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें डबलिंग इलेवन ने पहले खेलते हुए निर्धारित 8 ओवर में 94 रन बनाए। इसमें संजीव ने 36, जयराम ने 26 और जीतराम ने 20 रनों का योगदान टीम के लिए दिया। जबकि जवाबी पारी खेलने उतरी कश्मीर इलेवन की टीम डबलिंग इलेवन की टीम की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाए।
टीम मात्र 35 रन पर ही ढेर हो गई। डबलिंग ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। युवक मंडल अध्यक्ष अजीत नेगी ने कहा कि नशा छोड़ो, खेल खेलो के मकसद से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विजेता टीम को 60 हजार नकद राशि और ट्रॉफी से नवाजा जाएगा।
उपविजेता टीम को 25 हजार और ट्रॉफी सहित कई अन्य आकर्षक ईनामों से खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा। रूपी पंचायत प्रधान रामेश्वर राजेल और उपप्रधान मुकेश खोजान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने और और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर क्लब के उपप्रधान लोकेंद्र सिंह, सचिव मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष रवि नेगी, सह कोषाध्यक्ष पीके नेगी, प्रेस सचिव संजीव खोजान, पुरुषोत्तम, जयचंद, सुरेश, विकास, विरेंद्र और अजेंद्र सहित शिगारचा महिला मंडल सदस्य मौजूद रहे।