{"_id":"609189c88ebc3e8dbc0f4c69","slug":"rampur-news-kinnaur-news-health-news-20-bed-oxyzen-feselity-in-kinnaur-rampur-news-sml3693715113","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर कोविड केयर सेंटरों में 20 बेड की ऑक्सीजन सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर कोविड केयर सेंटरों में 20 बेड की ऑक्सीजन सुविधा
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इसके तहत कोविड केयर सेंटरों में 42 बेड का इंतजाम कर दिया है। इसमें 20 बेड में ऑक्सीजन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है ताकि गंभीर स्थिति में मरीजों को ऑक्सीजन की कमी का सामना न करना पड़े।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त किन्नौर हेमराज बैरवा ने बताया कि किन्नौर में महामारी कोरोना के मामले दिनप्रतिदिन बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने आह्वान किया कि कोविड टेस्ट करवाने के बाद जब तक रिपोर्ट नहीं आती है, तब तक वे व्यक्ति अपने आपको होम आइसोलेट करें, ताकि आपके और परिवार का बचाव हो सके। इसकेके साथ ही संक्रमण को और अधिक फैलने से रोका जा सके।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए हमारे पास टेस्टिंग किटें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और समय-समय पर आती भी रहती हैं, इसके अतिरिक्त वैक्सीन की 5 हजार डोज उपलब्ध है। कोरोना से निपटने के लिए प्रशासन ने पूह, निचार और रिकांगपिओ में नए कोविड केयर सेंटर नोटिफाई किए हैं। इसके अतिरिक्त ऑक्सीजन के लिए हम सरकार से पत्राचार कर रहे हैं। किन्नौर में जो हाइड्रो प्रोजेक्ट हैं और जिनके पास ऑक्सीजन उपलब्ध है, उनसे भी ऑक्सीजन के लिए डिमांड की जाएगी।
विज्ञापन
वर्तमान में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 87 प्रतिशत है, जबकि जबकि नए केसों के साथ 47 प्रतिशत है। पंचायतों को यह भी आदेश दिए हैं, कि जो भी लोग बाहरी राज्यों या अन्य जिलों से आ रहे हैं, उनका पंजीकरण करना सुनिश्चित करें। उसकी रिपोर्ट बीडीओ के माध्यम से बीएमओ को दें ताकि स्वास्थ्य विभाग को यह पता चल सके कि कौन कहां से आ रहा है और कहां सैंपल लेने की जरूरत है। इसके अतिरिक्त प्रशासन ने एसडीएम भावानगर को निर्देश जारी किए कि किन्नौर में प्रवेश करने पर प्रवेशद्वार चौरा में ही पंजीकरण करवाकर संबधित पंचायत को सूचित करें। इससे पंचायत जरूरी एहतियात बरतना सुनिश्चित कर सके।